आचार्य श्री के स्वास्थ्य लाभ एवम गोशाला के मूक प्राणियो की सुख शान्ति हेतु किया गया सिद्घचक्र महामंडल विधान

धर्म

आचार्य श्री के स्वास्थ्य लाभ एवम गोशाला के मूक प्राणियो की सुख शान्ति हेतु किया गया सिद्घचक्र महामंडल विधान
हाटपिपलिया


अनेक सन्तो की जन्मभूमि धर्मप्राण नगरी हाटपिपलिया में फाल्गुन मास की अष्टानिका पर्व में ( दिनांक 10 .3 .2022 से 17.3. 2022 तक)
श्री 1008 आदिनाथ जिनालय मे
श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन सन्त शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ,समस्त समाजजन एवं गोशाला के मूक प्राणियों की सुख शांति एवं समृद्धि हेतु किया गया।

इस भक्ति आयोजन की अंतिम कड़ी में सिद्धों की आराधना करते हुए 1024 अर्घ्य समर्पित कर विश्व शांति की कामना की गई। वही श्री पवन कुमार टोंग्या परिवार,श्री मनोहर लाल चाँदवाड परिवार ने पूजन के मुख्य पुण्यार्जक बन भक्ति भाव के साथ मंडल पर अर्घ्य समर्पित किए गए।
दयोदय पशु सेवा केंद्र गौशाला समिति हाटपिपलिया की ओर से आयोजित इस भक्तिमय महमहोत्सव में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *