परम पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर महाराज सानिध्य में कुंदकुंद टाउनशिप में ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर का हुआ भव्य शिलान्यास समारोह यह जिनालय नहीं जिन शासन की शुरुआत है आदित्य सागर महाराज
कोटा
परम पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर महाराज एवं मुनि श्रीअप्रमित सागर महाराज, मुनि श्री साहब सागर महाराज के सानिध्य में कुंदकुंद नगर टाउनशिप में नवीन जिनालय का शिलान्यास महाराज श्री संघ सानिध्य में हुआ जय जय कारों के बीच भारी संख्या में भक्तों का हज़ूम देखने को मिला। प्रातः की बेला में शुरू हुए कार्यक्रम में मंदिर के निर्माण में शिला दान करने वालों की ओर होड़ सी लग गई। अपने आप में कीर्तिमान था कि लगभग 400 परिवारों द्वारा शिलाएं समर्पित कीगई।
पूज्य महाराज श्री ने लगभग 1 घंटे तक अपना उद्बोधन दिया और कहा कि यह जिनालय नहीं जिन शासन की शुरुआत है।
मंदिर जी के शिलान्यास समारोह में मुख्य शिलान्यास श्रीमती कमला जैन बाबरिया परिवार बनियानी वाले वल्लभनगर कोटा द्वारा किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में हुकुम काका एवं ध्वजारोहण श्रीमान राकेश जैन मडिया के कर कमलो से संपन्न हुआ।
धर्म सभा के क्रम में चित्र अनावरण सकल दिगंबर जैन समा
ज कोटा के अध्यक्ष श्री विमल जैन नांता, अशोक सावला द्वारा किया गया साथ ही दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य श्रीमान जंबू सेठिया के साथ सुरेश हरसोरा को प्राप्त हुआ। मुनि संघ को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रीमान सुरेश चंद जैन लाभचंद पटवारी एवं रामगंज मंडी के श्रीमान सुरेशचंद जैन सिद्धार्थ बाबरिया दोदरा वाले परिवार को प्राप्त हुआ। गुरुवर के चरणों का पद प्रक्षालन श्रीमान प्रेमचंद सेठिया, सुभाष ठाई, रोहित खटोड़ को प्राप्त हुआ। इस भव्य आयोजन का कुशल संयोजन श्रीमती कमला जैन बाबरिया परिवार वल्लभनगर कोटा द्वारा किया गया।

इस आयोजन में समस्त कोटा में काफी उत्साह देखा गया। समस्त आयोजन को विधि विधान के साथ श्रीमान प्रदीप भैया ने संपन्नकराया। आपको बता देंगे यह एक भव्य जिनालय होगा। जिसका निर्माण कार्य बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
