गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ससंघ का हुआ पावन वर्षायोग चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन
आगरा
03 जुलाई को ज्ञानार्ष वर्षायोग समिति ओल्ड ईदगाह कालोनी के तत्वावधान में परम पूज्यनीय गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ससंघ का पावन वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव सोमवार को आगरा के प्रतापपुरा चौराहा स्थित द रमाना ग्रांड में धूमधाम के साथ उत्साह पूर्वक आयोजित हुआ| भव्य चातुर्मास कलश स्थापना समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण नैंसी जैन एवं प्रियांशी जैन के नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ किया गया।
इसके पश्चात सौभाग्यशाली भक्तों ने समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन भी किया|

एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी का सौभाग्यशाली भक्तों ने शास्त्र,वास्त्र भेंटकर एवं पाद प्रक्षालन किया। इस अवसर पर आगरा,ग्वालियर, मनिया, मुरार,मुरैना हाथरस,धौलपुर,के गुरुभक्तों ने गुरु मां के चरणों में श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| इस दौरान ज्ञानार्ष वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों ने बाहर से आए हुए सभी अतिथियों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया | गुरुमां ससंघ का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना सहित अन्य मांगलिक क्रियायों का पुण्यशाली पात्र डाक बोली के माध्यम से चयनित किया गया। मंगल चातुर्मास स्वर्णिम कलश श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रहा था। जो बेहद ही सुसज्जित आकर्षक लग रहा था। वंदनीय गुरुमां गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी संसघ का मंगल चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में प्रथम कलश लेने का सौभाग्य 21 श्रीफल 21 बादाम श्केदारनाथ,विनयकुमार जी जैन श्रावक परिवार ओल्ड ईदगाह द्वितीय कलश 9 श्रीफल 9बादाम-नायक परिवार आगरा तृतीय कलश 9 श्रीफल 9 बादाम रविन्द्र कुमार जैन ओल्ड ईदगाह आगरा,चतुर्थ कलश 9 श्रीफल 9 बादाम- रिखबचंद्र जी अमित कुमार जी जैन ओल्ड ईदगाह आगरा पंचम कलश 9श्रीफल 9बादाम श्री संजय कुमार अजयकुमार जी जैन घी वाले आगरा। इनके अतिरिक्त पांच कलश 2 श्रीफल 51 बादाम व इक्कीस कलश 1 श्रीफल व 11 बादाम भी पुण्यार्जकों द्वारा प्राप्त किये। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुगण भक्ति-आराधना के रंग में रंगे नजर आये। मनीष सरगम एंड पार्टी भोपाल के मधुर भजनों के प्रस्तुति पर श्रद्धालु खूब झूमें। भक्तिमय वातावरण में भक्ति रस,गुरु भक्ति का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। चातुर्मास कलश स्थापना के उपरांत जैन श्रद्धालु कलश स्पर्श के लिए उमड़ पड़े। सभी भक्त बारी- बारी से मंत्रोच्चारण से पूर्ण कलश को स्पर्श कर प्रभु से मंगल कामना किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि चातुर्मास मंगल कलश विश्व शांति व विश्व कल्याण के उद्देश्य और चार माह के भव्य स्वर्णिम वर्षायोग के निर्विघ्न सानंद सम्पन्न होने की मंगल कामना से स्थापित किये| ध्वजारोहण राजेश जैन सेठी परिवार द्वारा किया गया| इसके बाद विधाना चार्य नितिन भैया जी के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर जी कलश स्थापित किए गए| कार्यक्रम के मध्य में गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने चातुर्मास का मंगल कलश तो स्थापित कर दिया अब आपको भी तप और संयम की ओर बढ़ना चाहिये तभी यह चातुर्मास सफल ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम का संचालन पुनीत जैन एवं सोनू जैन द्वारा किया गया| कार्यक्रम में उपस्थित धर्मानुरागियों द्वारा पूरे कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम की व्यवस्था ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के युवा मंडल,पारस नाथ बालिका मंडल,ज्ञानार्ष महिला मंडल,ने संभाली गई| इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष रिखबचंद जैन,मंत्री अतुल जैन,कोषाध्यक्ष अजय जैन, विकास जैन,अमित कुमार बॉबी जैन, राजकुमार जैन सोनू,पुनीत जैन राहुल जैन,प्रशांत जैन,दीपक जैन संजय जैन कलकत्ते वाले,अनिल जैन सीए, आशीष जैन,चंद्रदीप बबली जैन, अशोक जैन,प्रवीन जैन नेताजी दीपक जैन,श्रेयांश जैन,शुभम जैन,मुख्य अतिथि छावनी विधायक जीएस धर्मेंद्र एवं पूर्व पार्षद महेश गोयल समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
