अरुणाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री ओसिंग तासिंग पूज्य आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज का लिया आशीर्वाद
डीमापुर
परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने अरुणाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री ओसिंग तासिंग ने पहुंचकर आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया एवं समस्त आचार्य संघ का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत भी किया गया। उन्होंने अपना अनुभव को साझा करते हुए कहा कि गुरुजी के दिव्य स्पर्श से धन्य महसूस कर रहा हूँ,प्रमुख सागरजी महाराज, ने अटूट समर्पण के साथ मां भारती की सेवा करने में मेरी प्रतिबद्धता, बनी रहे इस हेतु उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

उन्होंने गुरुदेव के प्रति कहा कि उनकी शिक्षाएँ मेरे जीवन में सदैव मार्गदर्शक रही हैं। मैं गुरुजी की जन्म जयंती समारोह के दौरान गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए जैन समुदाय का भी बहुत आभारी हूं।
कैबिनेट मंत्री ने जैन समाज की तारीफ करते हुए कहा कि जैन समाज चाहने वालों का नहीं, बल्कि निस्वार्थ दान देने वालों का एक समुदाय,है।

जिसकी आबादी भले ही देश में 1% से कम हो, लेकिन देश के राजस्व में 26% का प्रभावशाली योगदान देता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट 9929747312
