आचार्य 108इंन्द्रनंदी महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे श्रीमज्जिनेंद्र मानस्तंभ प्रतिष्ठा जिन बिम्ब स्थापना महोत्सव में नवनिर्मित मानस्तंभ में चारों दिशाओं में किए श्री जी विराजमान
मनुष्य संसार में जन्म तो लेता है लेकिन सांसारिक चकाचौंध में धर्म के मार्ग को भूल जाता है, मनुष्य को कभी भी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए आचार्य इंद्रनदी जी महाराज
फागी/लावा

टोंक जिला उपखंड के लावा गांव में आचार्य इंद्रनंदी महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे श्रीमज्जिनेंद्र मानस्तंभ प्रतिष्ठा जिनबिम्ब स्थापना व विश्वशांति महायज्ञ अनुष्ठान के तहत शुक्रवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ नवनिर्मित मानस्तम्भ में चारों दिशाओं में श्रीजी विराजमान किए गए। जैन समाज के मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में समारोह के मुख्य अतिथि टोंक जिला प्रमुख सरोज- नरेश बंसल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से परस्पर प्रेम व भाईचारा बढ़ता है लावा में मानस्तंभ के बनने से चारों तरफ का वातावरण धर्ममय बना रहेगा तथा लोगों के लिए मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि जैन धर्म सत्य व अहिंसा पर आधारित है जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन का कल्याण कर सकता है। समारोह को विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति टोंक लक्ष्मी देवी जैन, बाल कल्याण समिति टोंक की सदस्य शेफाली जैन ने भी संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य मनोज शास्त्री बागरोही मध्यप्रदेश की देखरेख में सुबह दिगंबर जैन मंदिर लावा में शांतिधारा, अभिषेक, नित्य पूजा के साथ विभिन्न मंत्रोचारणों के द्वारा विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया,जिसमें इंद्र-इन्द्राणियों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। इसके बाद नवनिर्मित मान स्तंभ में चारों दिशाओं में श्री जी विराजमान किए गए। जिसमें चंदनमल, डॉ अमरदीप जैन, विमल कुमार आशीष कुमार गोयल, रतनलाल राजेंद्र कुमार जैन ने मानस्तम्भ में श्री जी को विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त किया। मानस्तम्भ पर कलश लगाने का सौभाग्य नाथूलाल, सत्यनारायण, पदमचंद ओमप्रकाश जैन को मिला। जैन समाज लावा के प्रवक्ता महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि इस भव्य अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य इंद्रनंदी महाराज ने कहा कि मनुष्य संसार में जन्म तो लेता है लेकिन सांसारिक चकाचौंध में धर्म के मार्ग को भूल जाता है मनुष्य को कभी भी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। इससे पूर्व गुरुवार की रात्रि को कमल श्री महिला मंडल की ओर से राजा हरिश्चंद्र नाटक का मंचन किया गया। नाटक का शुभारंभ अग्रवाल समाज 84 अध्यक्ष हुकम चंद जैन, पूर्व प्रधान फागी सुकुमार झंडा, रामगोपाल जैन, महेंद्र जैन जयपुर, लावा सरपंच कमल कुमार जैन, अग्रवाल समाज 84 महिला अध्यक्ष इंदु मित्तल केकड़ी ने किया। कार्यक्रम बाद आचार्य श्री ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
