गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का 4 अगस्त 2024 को मनाया जायेगा भव्य 53 वां अवतरण दिवस समारोह
गुंसी
प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी का 53 वां अवतरण दिवस समारोह 4 अगस्त 2024 को श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी में गुरु भक्त व चातुर्मास कमेटी के द्वारा अति भव्यता के साथ मनाया जायेगा ।
पूज्य माताजी के मुखारविन्द से शांतिनाथ प्रभु की शांतिधारा करने का अवसर राजेन्द्र जैन ड्रीम होम जयपुर , विनोद पाटनी मेड़तासिटी वालों ने प्राप्त किया ।
माताजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि – विश्वास जीतना बड़ी बात नहीं है बल्कि विश्वास को बनाएं रखना बड़ी बात है । धागा टूट जाये तो जोड़ने के लिए गांठ बांधना पड़ती है । ठीक इसी तरह यदि कोई रिश्ता टूट जाये तो उसमें भी गांठ पड़ जाती है ।
इसलिए रिश्तों में एक दूसरे का भरोसा नहीं तोड़ना चाहिये ।
विश्वास बोलो तो एक सेकंड लगता है , सोचो तो एक मिनट लगता है , समझो तो एक दिन लग जाता है पर साबित करने में पूरी जिंदगी लग जाती है ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
