भव्य निर्वाण महोत्सव मेला का आयोजन पवित्र मति माता जी के सानिध्य में
नौगामा
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुखोदय तीर्थ नसियाजी में भव्य निर्वाण मेले का आयोजन किया गया । प्रातः आदिनाथ मंदिर समवशरण मंदिर जी मे विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद बैंड बाजो के साथ श्रीजी को पालकी में विराजमान कर विशाल जन समूह के साथ सुखोदय तीर्थ लाया गया जहां पर गंधकुटी में विराजमान कर अभिषेक किया गया ब्रह्मचारी विजय भैया, पंडित रमेश चंद्र गांधी,वीणा दीदी, प्रियंका दीदी के दिशा निर्देशन में मंगलाचरण के पश्चात ध्वजारोहण की क्रियाएं की गईध्वजारोहण करने का प्रथम सौभाग्य गांधी मयूर अजीत कुमार को प्राप्त हुआ उसके पश्चात माताजी का आगमन हुआ माता जी की सानिध्य में सम्मेद शिखर विधान की पूजन की गई पूजन के पश्चात विधान के 62 अर्घ्य चढ़ाए गए इस अंतराल में सुखोदय मैं स्थित 24 टोक पर नवीन रजत मय धर्म ध्वजा चढ़ाई गई एवं


मनस्तंभ और महावीर भगवान की प्रतिमा, मुख्य मंदिर, सात

गुफाओं में लाडू चढ़ाया गया, लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य वीरोदय कमेटी के अध्यक्ष पिंडारमिया मोहनलाल छगनलाल को प्राप्त हुआ । *इस पावन अवसर पर वात्सल्य भोज के प्रदाता श्रीमान कवि
उत्सव गांधी परिवार रहे। विधान के अंतराल के बीच आगामी दिनों में होने वाले सर्वतो भद्र विधान की बोलियां लगाई गई जिसमें चक्रवर्ती, सोधर्म इंद्र, भरत – बाहुबली, कुबेर इंद्र, ईशान इंद्र, अष्ट कुमारिया, लोकांतिक देव आदि की बोलिया विभिन्न वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ गायक राजेश जैन और पार्टी के भजनों के साथ बोलिया की गई । जिसमें भरत चक्रवती नानावटी सुभाषजी पन्नालाल जैन,सौधर्म इंद्र पिंडारमिया मेहुलजी कैलाश जैन,कुबेर इंद्र पिंडारमिया राजेश छगनलाल जैन
महायज्ञ नायक पचौरी विपुल लक्ष्मीलाल जैन रहे।

आज इस अवसर पर बागीदौरा प्रधान सुभाष खराड़ी राजस्थान पत्रिका संवाददाता संजय जैन उत्सव गांधी भास्कर पत्रिका संवाददाता नारायण कलाल सम्यक जैन विनय भैया महिपाल जी दोसी का चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष निलेश जैन उपाध्यक्ष राजेंद्र गांधी नरेश जैन सुभाष नानावटी, नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी महिला मंडल अध्यक्ष विमल पंचोरी मोहनलाल पिंडर मियां आदि के द्वारा पगड़ी पहनकर दुपट्टा उड़ा कर माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया गयाज्ञात रहे की दिनांक 9 नवंबर से 19 नवंबर तक सर्वतोभद्र विधान नोगामा नगर में आयोजित किया जा रहा है एवं दिनांक 18 नवंबर को पीछी परिवर्तन का कार्यक्रम होगा। सुरेश चंद्र गांधी से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
