सोनिया बागडिया ने जन्मदिन पर नेत्रदान का संकल्प लेकर एक आदर्श प्रस्तुत किया

राज्य

सोनिया बागडिया ने जन्मदिन पर नेत्रदान का संकल्प लेकर एक आदर्श प्रस्तुत किया

रामगंजमडी

रामगंजमंडी नगर के श्री पारस बागड़िया की पुत्रवधु व गिरीश की धर्मपत्नी सोनिया बागड़िया बाजार नं 1 रामगंजमंडी निवासी ने अपना जन्मदिन 3 मार्च को नेत्रदान संकल्प पत्र भर कर प्रण लिया कि मृत्यु उपरांत नेत्रनिकाल लिया जावे। जो किसी भी जरूरत मंद के काम आ सके।

गिरीश सोनिया बागडिया संकल्प पत्र के साथ

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्यों को रात्रि 8 बजे के बाद जानकारी मिली कि सोनिया बागडिया की इच्छा है कि आज जन्म दिन पर ही नेत्रदान का संकल्प पत्र भरना है , तुरंत ही परिषद के संजय पतीरा, पंकज सोनी, दिलीप सर्राफ,संजय विजावत, प्रदीप शाह ने घर पर जाकर संकल्प पत्र भर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
क्या कहा सोनिया ने
जब सोनिया से पूछा गया की ये प्रेरणा कहा से मिली, तो बताया कि मृत्यु उपरांत भी हमारी जो राख होने वाली अमूल्य वस्तु के दान से अमर हो सकती है व हमारे बाद भी किसी के जीवन को रोशनी दे सकते है , इस नेक कार्य का संकल्प तो सभी को अवश्य ही लेना ही चाहिए।उनका कहना था। दुनिया कितनी खूबसूरत है यह और भी देख सके है। उन्होंने भारत विकास परिषद का भी आभार जताया।
पुत्र सारांश ने भी इच्छा जताई
अपनी माँ के नेक कार्य को देख पुत्र सारांश ने भी इच्छा जताई वह अभी बहुत छोटा है लेकिन इरादे नेक है।
श्रीमति सोनिया बागडिया अपने जन्म दिन के दिन 2 बजे दोपहर कुडलपुर तीर्थ की वन्दना कर वापिस आई। उन्हें लगा इस जन्मदिन नेक कार्य करना चाहिए और वह कर दिखाया। सचमुच उन्होंने उनके पुत्र ने समाज के समक्ष्य एक आदर्श प्रस्तुत करता है। और प्रेरणा देता है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *