श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में होने जा रहे ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर के शिलान्यास की पत्रिका का विमोचन हुआ
कोटा
परम पूज्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर महाराज सानिध्य में 15 अक्टूबर को होने जा रहे श्री 1008 ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर कुंदकुंद टाउनशिप मंदिर के भाव शिलान्यास कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया यह विमोचन सकल दिगंबर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष श्री विमल जैन नाता, महामंत्री विनोद जैन टोरडी, जेके जैन सेठिया, नरेश सुरलाया, के. एल.जैन आरके जैन एसबीआई, अशोक बाबरिया, मनोज जैसवाल, मोहनलाल जैन, गौरवसेठिया, अंकुर जैन,संजय सावला, अंकित जैन की उपस्थिति में हुआ।इस अवसर पर महाराज श्री ने बन रहे जिनालय के विषय में बताते हुए कहा कि कोटा में भव्य जैन मंदिर बनने जा रहा है। यह हम सभी के लिए पुण्य उदय है। और कोटा नगर एवम कोटा जैन समाज को शिलान्यास का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है।
15 अक्टूबर को होने जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्य शिलान्यास श्रीमती कमला जैन,एवम ‘बाबरिया’ परिवार बनियानी वाले B-38 वल्लभनगर कोटा ,के करकमलो से सम्पन्न होगा एवम शिलान्यास के अगले दिन से हे भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि श्रीमान हुकुम जैन काका,ध्वजारोहण* श्रीमान राकेश जैन ‘मडिया’ के कर कमलो से सम्पन्न होगाआयोजन के क्रम मे चित्र अनावरण* श्री विमल जैन ‘नान्ता’ एवम एवमश्री अशोक सांवला करेगे आयोजन की इस विशाल श्रंखला मे दीप प्रज्वलन* जम्बू सेठिया , सुरेश हरसोरा के द्वारा सम्पन्न होगा एवममहाराज श्री संघ के कर कमलो मेशास्त्र भेट* श्रीमान सुरेशचंद जैन , लाभचंद पटवारी एवं सुरेशचंद जैन सिद्धार्थ बाबरिया ‘दोतड़ा वाले’ (रामगंजमंडी) करेगे

महाराज श्री संघ के पाद प्रक्षालन* का परम सोभाग्य श्रीमान प्रेमचंद सेठिया ,श्रीमान सुभाष ठाई , श्री रोहित खटोड को प्राप्त होगा।इस आयोजन का कुशल संयोजन श्रीमती कमला जैन एवं ‘बाबरिया’ परिवार B-38, वल्लभ नगर ,(कुंद कुंद परिवार ) , कोटा , द्वारा किया जाएगा आयोजन क्रम मे सर्वप्रथम मंगल प्रवचन-भूमि पूजन एवं शिलान्यास होगा समस्त क्रियाओं को विधि विधान के साथ श्रीमान प्रदीप जैन शास्त्री ललितपुर करेगे
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
