भक्तिभाव से गुरु मां को अर्घ्य समर्पित कर किया गुणगान
एटा
पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर जी में णमोकार महामंत्र जाप अनुष्ठान में आज पारस भक्त महिला परिवार द्वारा बैंड बाजे के साथ पूज्य गुरु मां के लिए सुसज्जित अर्घ्य लेकर महिलाओं ने भक्ति भावपूर्ण गुरु मां को बड़े मंदिर की पहुंचकर अर्घ्य समर्पित किया वही कु० प्रिया जैन ने सुंदर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी जिनको सभी ने सराहा,
भारत गौरव सिद्धांत रत्न गणिनी आर्यिका 105श्री विशुद्धमति माताजी की शिष्या प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका श्री
विज्ञमती माताजी ने अपने मंगल प्रवचन के माध्यम से बताया कि यह मंत्र साक्षात केवल ज्ञान है, विधि पूर्वक और भाव सहित इसका जाप या स्मरण करने से सभी प्रकार की लौकिक अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं णमोकार मंत्र में उच्चारित ध्वनियों से आत्मा में धन और ऋणात्मक दोनों प्रकार की विद्युत शक्तियां उत्पन्न होती हैं जिससे कर्म कलंक भी भस्म हो जाता है यही कारण है कि तीर्थंकर भगवान भी विरक्त होते समय सर्वप्रथम इसी मंत्र का उच्चारण करते हैं इस अनुपम सर्व सुखदाई महामंत्र में जिनवाणी का सार है !
इससे पूर्व शांति धारा माताजी के मुखारविंद से संपन्न हुई ,पूर्व रात्रि में सन्मति सागर सेवा समिति के पदाधिकारियों सदस्यों
द्वारा संगीत मय णमोकार महामंत्र का पाठ किया गया! इस
अवसर पर श्रीमान योगेश जैन अध्यक्ष, पंकज जैन मंत्री, गजेंद्र जैन, सुनील बांदा ,संजय जैन ,आदेश जैन ,धवल जैन, उमेश
जैन, मुन्ना लाल जैन, अमित जैन, गुड्डन जैन, तरंग जैन, सक्षम जैन,श्रीमती ममता जैन, हेमा जैन, बबिता जैन ,विनेश जैन,समीक्षा जैन, मंगेश जैन ,शालिनी जैन, बबली जैन,सुनीता जैन, लक्ष्मी जैन,रूबीजैन, सुधा जैन, रश्मि जैन, प्रियंका जैन,श्रेया जैन, आशी जैन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे!
बबिता जैन एटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
