एटा हर्षोल्लास पूर्वक श्रावक कर रहे जाप्यानुष्ठान
एटा
55 वें आध्यात्म वर्षायोग सेवा समिति के तत्वाधान में पुरानी बस्ती स्थित पंचायती बड़े जैन मंदिर जी में अखंड णमोकार महामंत्र अनुष्ठान में 24 घंटे का पाठ शनिवार को सन्मति सागर सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया जिसमें गाजे बाजे के साथ सन्मति सागर महिला मंडल की पदाधिकारी और
सदस्याओं द्वारा सुसज्जित अर्घ लेकर भक्ति भावपूर्ण गुरु मां के समक्ष अर्घ्य समर्पित किया वहीं भक्ति नृत्य की प्रस्तुति भी की गई! भारत गौरव सिद्धांत रत्न गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी के पावन सानिध्य में अभिषेक ,शांति धारा की गई वहीं प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी ने श्रावकों को बताया कि यह शाश्वत मंत्र तीनों लोकों का रक्षक है इसकी विनय करने से सभी प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त हो जाती हैं जब मनुष्य की उर्ध्व चेतना जागृत होती है तो कामना व
इच्छाओं का अभाव हो जाता है ,मनुष्य कामना के धरातल से ऊपर उठ जाता है जहां उसका अरिहंत स्वरूप जागता है! इस मंत्र की अविनय से नरक गति का बंध होता है जैसे इस मंत्र को पैर से मिटाने से ही सुभौम चक्रवर्ती सातवें नरक में गया, अतः इस सर्वसिद्धि प्रदाता महामंत्र की विशुद्ध का हमेशा ध्यान रखना चाहिए! इससे पूर्व रात्रि में पुलक जन चेतना मंच एवं जिनागम पंथ श्रावक संघ द्वारा रात्रि को संगीतमय अखंड पाठ किया गया!
शाम को प्रभु व गुरु मां की आरती गुरु भक्ति की गई! इस
अवसर पर माता जी के संघ सहित ब्रह्मचारिणी अदिति प्रियंका दीदी एवं श्रीमान निर्मल कुमार जैन, विजय बिज्जी ,सुरेंद्र जैन, श्रवण कुमार ,महावीर प्रसाद, मोहित जैन, संजीव जैन, सुनील जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, विक्की जैन ,विकास जैन, अंशुल
जैन, राजा जैन, सौरभ जैन, राजीव बौबी, नीटू जैन,तरुण जैन,श्रीमती प्रीति जैन, नीता जैन ,कविता जैन, अर्चना जैन, सपना जैन, अनु जैन, प्रियंका जैन, स्मिता जैन,
अंकिता जैन, मनीषा जैन, नीतू जैन, शिल्पी जैन, अंबुज जैन, मिलन जैन, शोभा जैन, ममता जैन, आदि लोगों ने
उपस्थित रहकर पुण्यार्जन किया!
बबिता जैन एटा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
