मंत्री बृजेन्द्र यादव ने मुनि पुंगव के चरणों मे किया थुबोनजी तीर्थ पधारने का निवेदन किसान का पैसा व्यसनों में लग जाए यह दुख की बात मुनि श्री

धर्म

मंत्री बृजेन्द्र यादव ने मुनि पुंगव के चरणों मे किया थुबोनजी तीर्थ पधारने का निवेदन
किसान का पैसा व्यसनों में लग जाए यह दुख की बात मुनि श्री
भोरासा
आसपास के भक्तो मुंगावली थुबोनजी के भक्त गण द्वारा मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का आशीष लिया, वह अपने अपने नगर में आने हेतु निवेदन किया।
राज्य सरकार में मंत्री बृजेन्द्र यादव ने मुनि पुंगव के चरणों मे मुंगावली व थुबोनजी में पधारने का निवेदन किया। इस अवसर पर समिति की और से उनका अभिनदन भी किया गया निवेदन करते हुए उन्होने कहा यहाँ से तीस किलोमीटर मुंगावली है, वहां के भक्त गण आपकी प्रतीक्षा कर रहे है। उन्होनें यह भी कहा यहाँ के निकट तीर्थ थुबोनजी तीर्थ के समीप मुझे जन्म लेने का सोभाग्य मिला।


वही मुनि श्री सुधासागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा किसान का पैसा मेहनत का पैसा होता है, यदि वह पैसा व्यसन में लग जाए तो बहुत दुख की बात है। वह अपने खून पसीने की कमाई शराब आदि में लगा दे, ये बहुत बड़ी भूल है। किसान की कमाई शुद्ध पेवर होती है। उसे अपनी कमाई बच्चो में और बचे तो धर्म कार्य मे लगाना चाहिए ।


संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *