श्री मद् पंच कल्याणक महोत्सव में आज निकलेगी गजरथ की फेरी यदि अपने में थोड़ी भी शक्ति है तो चमत्कार तो यों ही हो जायेगा मुनि श्री सुधासागर महाराज 

धर्म

श्री मद् पंच कल्याणक महोत्सव में आज निकलेगी गजरथ की फेरी यदि अपने में थोड़ी भी शक्ति है तो चमत्कार तो यों ही हो जायेगा मुनि श्री सुधासागर महाराज 

अशोक नगर –परम पूज्य निर्यापकाचार्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्रीसुधासागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भईया मुकेश भईया के निर्देशन में चल रहे श्री मद् जिनेन्द्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में रविवार को प्रातः काल की बेला में भगवान के तप कल्याणक की महा पूजन हुई इसके बाद परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में महा मुनि आदि सागर की पडगाहन विधि की गई ।

 

 

 

आज से ही हुआ था दान तीर्थ का प्रवर्तन

आज महा मुनि राज की आहार चर्या हो रही है आज से ही दान तीर्थ का प्रवर्तन हुआ था। जब स्वयं भरत चक्रवर्ती ने राजा सोम-श्रेयांस के दान की प्रशंसा करते हुए उनका हस्तिनापुर पहुंच कर बहुमान किया था।

 

मुझे याद आ गया वो पल अभाना का वह दृश्य जब आचार्य श्री को आहार देने आचार्य श्री के करकमलों में ग्रास रखा, आठ दिन के त्याग में तीन-चार ग्रास लिए। आचार्य ने क्या देखा उनकी दृष्टि में क्या चमत्कार था मेरे सामने वह दृश्य आज तक मेरी आंखों में झलक रहा है। आठ दिन से आगे नियम लेते ही हर समय आनंद उमड़ता, मन आनंद से भरा रहता। इस समय इस पंचम काल में मुनि पद में जो आनंद है उसका कहना ही क्या। चतुर्थ काल में जंगलों में मुनि महाराज को शेर खा जायें तो पता नहीं लगेगा।आज तो संत शाला में मच्छर भी नहीं आ सकता कमेटी ने जालियां लगा रखी है। आज संयम लेने का सबसे अच्छा मौका है आज महा मुनि को केवल ज्ञान की प्राप्ति हो गई अब उन्ही से दिव्य ध्वनि सुनने को मिल रही है।

  सोमवार को विश्व शांति महायज्ञ में सवा करोड़ मंत्रो के साथ आहुति समर्पित की जायेगी इसके बाद दोपहर में भगवान जिनेन्द्र देव की भव्य अति भव्य गजरथ यात्रा की सात फेरियां पूरे अयोध्या नगरी की होगी जहां बेदी पर प्रभु विराजमान हैं इस भव्य शोभायात्रा में सबसे आगे आगे मुनि संघ के साथ गजरथ और अन्य रथ बैन्ड बाज़े इन्द्र-इंद्राणी सहित मुख्य पात्र रथों पर सवार होकर चलेंगे

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *