राजस्थान मुख्यमंत्री निवास पर प्रथम बार सामूहिक क्षमापना समारोह होगा आयोजित क्षमा पर्व का दिन राष्ट्रीय क्षमा दिवस हो घोषित
जयपुर
जैन संतों के सानिध्य में राजस्थान में पहली बार मुख्यमंत्री निवास में होगा क्षमावाणी का आयोजन
जयपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) में रविवार 6 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सामूहिक क्षमापना समारोह का आयोजन होगा। इस आयोजन में राजधानी जयपुर के विभिन्न जैन मंदिरों में चातुर्मास प्रवास कर रहे जैन संतों का सानिध्य मिलेगा। आचार्य श्री शशांक सागर महाराज, मुनि श्री समत्व सागर महाराज, मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज सहित दिगम्बर एवं श्वेतांबर जैन संतो के सीएम हाउस राजस्थान में विशेष प्रवचन होगें ।
माननीय मुख्यमंत्री व समाज बन्धुओं की ओर से सभी जैन संतों को आमंत्रित किया जा चुका है। रविवार सुबह 9.00 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुनि संघों का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी करेगें।
इस अवसर पर क्षमा पर्व “आश्विन कृष्ण प्रतिपदा” को राष्ट्रीय क्षमा दिवस घोषित करने की मांग भी बुलन्द होगी। राजस्थान
सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अति धार्मिक व्यक्तित्व है और वर्तमान में संतों को प्रमुखता दे रहे हैं। कार्यक्रम में समंग्र जैन समाज से अधिक से अधिक प्रबुद्ध जन शामिल होंगे।
संजय जैन बड़जात्या कामां से प्राप्त जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
