अखंड पाठ में दिखा उत्साह और भक्ति का माहौल
एटा
पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर जी में चल रहे निरंतर अखंड णमोकार मंत्र पाठ के नवमें दिन णमोकार महिला मंडल द्वारा पूज्य गुरु माँ को अर्घ सर्मपित कर अखंड पाठ किया गया, भारत गौरव रत्नत्रय चंद्रिका आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी केपावन सानिध्य में प्रातः शांति धारा श्री गुड्डू मंत्री परिवार द्वारा की गई! वहीं प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनीआर्यिका श्री विज्ञमती माता जी ने बताया कि णमोकार मंत्र जैसा तीन लोकों में कोई मंत्र नहीं है पूज्य श्री उमा स्वामी आचार्य ने णमोकार मंत्र स्तोत्र में कहा है कि तराजू के एक पलड़े पर णमोकार मंत्र और दूसरे पर तीनों लोक रख दें तो णमोकार मंत्र वाला पलड़ा ही भारी रहेगा इसलिए यह महामंत्र के नाम से जाना जाता है, णमोकार मंत्र पंच परमेष्ठी का वाचक मंत्र है और पंच परमेष्ठी अनादिकाल से चतुर्थ काल में होते आए हैं एवं अनंत काल तक होते रहेंगे इसीलिए णमोकार मंत्र अनादि निधन शाश्वत मंत्र है! णमोकार मंत्र में पांच पद 35 अक्षर 58 मात्राएं होती हैं जो इंद्रों, चक्रवृती,राजा – महाराजाओं के द्वारा पूज्य पद में स्थित होते हैं वे परमेष्ठी कहलाते हैं!जाप्यानुष्ठान में श्रावक आत्मकल्याण हेतु विशुद्ध पूर्वक निरंतर जापकर पुण्यार्जन कर रहे हैं,वर्षायोग के दौरान चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल है!उससे पूर्व रात्रि में जैन गली परिवार पुरुष वर्ग द्वारा संगीतमय भावपूर्ण भक्ति नृत्य के साथ णमोकार मंत्र का अखंड पाठ किया गया! इस अवसर पर श्रीमान मुकेश चंद जैन, नरेंद्र जैन, प्रमोद जैन,सतीश जैन ,प्रशांत जैन,प्रियांक रिंकू जैन,दीपू जैन, दिनेश जैन ,नितिन जैन ,मोनी जैन ,अरविंद जैन ,जॉनी जैन, शशांक जैन ,शुभम जैन , नवनीत जैन, महेन्द्र जैन,गोल्डी जैन एवं श्रीमती नीलम जैन, ज्योति जैन, बबिता जैन, सुनीता जैन ,नीतू जैन, मंजू जैन,इंदिरा जैन ,दीप्ति जैन राखी जैन प्रीति जैन सुर्कीता
जैन, सुमन जैन ,सोनिया जैन, झिलमिल जैन, चाहना जैन, गुड़िया जैन ,तमन्ना जैन , ऐनाजैन टिया जैन, सोनाली जैन आदि उपस्थित थे!
जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि एटा के इतिहास में प्रथम बार भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज की संघस्थ एटा गौरव विमर्शानुरागिनी बाल ब्रह्मचारी विशु दीदी सहित 13 दीक्षार्थी दीदियों की भव्य बिनौली यात्रा एवं गोद भराई दिनांक 8 अक्टूबर मंगलवार को होगी!

ज्ञातव्य है कि विशु दीदी संयम से पूर्व नाम आंचल जैन होली मोहल्ला निवासी श्रीमान अक्षय जैन की सुपुत्री हैं इनके दादा जी श्रीमान देवेन्द्र कुमार जैन “रेडियो” आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज से दीक्षित मुनि श्री विश्वज्ञ सागर जी महाराज थे जिनकी हाल ही में समाधि हुई है!
“भगवती जिनदीक्षा महा महोत्सव “12 से 15 नवंबर 2024 को” जीवन है पानी की बूंद” के रचियता भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्श सागर महाराज जी के पावन सानिध्य में कृष्णा नगर दिल्ली में संपन्न होगा,! 6 अक्टूबर दिन रविवार समय शाम 6:00 बजे बाल ब्रह्मचारिणी विशु दीदी एवं दीक्षार्थी बहिनों की भव्य अगवानी कलेक्ट्रेट पर होगी वहाँ से एक जुलुस जीटी रोड ,
तहसील होते हुए बड़े मंदिर जी पहुंचेगा जहाँ श्रावक उनके वैराग्य की अनुमोदना करेंगे, एवं दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन 7 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 1:00 से दीक्षार्थी बहनों की वैराग्य हल्दी रस्म दोपहर में 1:00 बजे,वैराग्य मेहंदी रस्म शाम 6 बजे शहर के ओम गेस्ट हाउस में संपन्न होगी! जिसमें मुख्य आकर्षण जैन भजन सम्राट रूपेश जैन नाइट होगी, दिनांक 8
अक्टूबर दिन मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से ठंडी सड़क स्थित नेमीनाथ मंदिर जी में दीक्षार्थी बहनों की भव्य गोद भराई का कार्यक्रम होगा ,शाम को 5:00 बजे से भव्य ऐतिहासिक बिनौली यात्रा बड़े मंदिर जी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए जानकी दास चैत्यालय जैन गली पर समाप्त होगी !संगठन अध्यक्षा बबिता जैन ने सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर सहभागिता करने का आहवान किया है!
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
