सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर के अंतर्गत 24 मई को विभिन्न वर्ग में 250 से अधिक शिविरार्थी देंगे परीक्षा
रामगंजमंडी
17 मई से प्रारंभ हुई सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर में सांगानेर से पधारे विनोद जैन आचार्य, हेमंत जैन आचार्य, मनोज जैन आचार्य और रामगंज मंडी नगर के गौरव प्रशांत जैन आचार्य, आकाश जैन आचार्य द्वारा नगर वासियों को धर्म का ज्ञान कराते हुए विभिन्न विषयों का अध्ययन कराया गया जिसमें मुख्य रूप से मूकमाटी महाकाव्य, स्वयंभू स्तोत्र के साथ ही भक्तामर स्तोत्र छहढाला का भी अध्ययन कराया गया।
इस शिविर में बच्चों को भी बालबोध भाग 1 एवं बालबोध भाग 2 के द्वारा प्रारंभिक धर्म शिक्षा का ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा प्रदान की गई साथ ही बच्चों को चित्रकला आदि भी सिखाई गई जो बखूबी रूप से बच्चों ने सीखी।
विस्तृत जानकारी देते हुए शिविर के निर्देशक प्रशांत जैन आचार्य एवं शिविर संयोजक श्री आकाश जैन आचार्य ने बताया कि सभी को विगत दिनों में धार्मिक अध्ययन कराया गया इसमें लगभग ढाई सौ से अधिक शिविरार्थियों ने भाग लिया।




शुक्रवार 24 मई को परीक्षा होगी उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मूकमाटी महाकाव्य में 150 परीक्षार्थी, भक्तामर स्तोत्र में 35 परीक्षार्थी, छहढाला में 15परीक्षार्थी, एवं बाल वर्ग में बालबोध भाग 1 में 40, भाग 2 में 31 परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देंगे यह परीक्षा शुक्रवार की बेला में प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगी। एवं इसके परिणाम 25 मई को शिविर के समापन के अवसर पर घोषित किए जाएंगे। और 25 मई को शिविर का समापन किया जाएगा। और पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
