पूज्य आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के आहार झालरापाटन नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा चांदवाड के यहां हुए तो वह भाव विभोर हो उठी

धर्म

पूज्य आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के आहार झालरापाटन नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा चांदवाड के यहां हुए तो वह भाव विभोर हो उठी
झालरापाटन
झालरापाटन नगर इन दोनों भक्ति की गंगा में और धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहा है। और सभी भक्ति में मगन दिखाई पड़ रहे हैं। और हो भी क्यों न हो तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का वर्षायोग जो हो रहा है।

 

 

यह वर्षायोग झालरापाटन के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला वर्षायोग है। जी हां इसका श्रेय यहां के शासन प्रशासन और यहां के समाज बंधुओ को जाता है।

हम बात करें तो इसमें अपना सक्रिय सहयोग देने में नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती वर्षा चांदवाड एवम एवं उनके प्रतिनिधि के रूप में श्रीमान मनीष चांदवाड का रहा इन दोनों ने पूरा तन मन धन गुरुदेव की सेवा को समर्पित कर रखा है।

जिसका प्रतिफल 3 अक्टूबर 2024 की बेला में पुण्य के रूप में परिणत होकर इन्हें मिला जब उनके आवास पर पूज्य गुरुदेव के चरण पड़े एवं आहार चर्या का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ। पालिका अध्यक्षा श्रीमती वर्षा एवम इनके पति श्री मनीष चांदवाड काफी गदगद हो गए और भाव विभोर हो उठे और मन में यह भाव परिलक्षित कर रहे थे कि आज अनंत जन्मों का पुण्य हमारी झोली में आया और कह रहे थे मेरी तो तुमसे डोर बंध गई है। मेरी तो पतंग उड गई है। अगर ऐसे व्यक्ति समाज की सेवा देश की सेवा और नगर की सेवा की लिए आगे आते हैं तो देश एक बार फिर उन्नति के चरम शिखर पर होगा और जो सपना हम स्वर्णिम भारत के लिए विकसित राष्ट्र के लिए देख रहे हैं वह जल्द पूरा होगा और भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया के कहलाएगा।

 

 

इन दोनों का समर्पण जो दिखाता है कि धर्म के कार्य में राजनीति नही, लेकिन राजनीति में धर्म होना चाहिए तभी देश राष्ट्र एवं

 

 

नगर की उन्नति संभव है। हम तो यही कामना करते हैं कि प्रज्ञा गुरु की प्रज्ञा ज्योति आपके परिवार पर निरंतर बरसे और आपके पुण्य की अनंत अनंत अनुमोदना

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *