बरैया जी जैन समाज की अनमोल धरोहर थे-जिनेश जैन श्री गोपालदास बरैया की जन्म जयंती मनाई गई
मुरेना
श्री गोपालदास बरैया जैन समाज की एक अनमोल धरोहर थे । आपने संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया वह अतुलनीय है । श्री बरैया जी ने आज से लगभग 125 वर्ष पूर्व मुरेना नगर में संस्कृत विद्यालय की स्थापना की थी, जो आज बटबृक्ष का रूप ले चुकी है । आपको जैन शास्त्रों का गहन अध्ययन था, आपकी गिनती देश के प्रकांड विद्वानों में होती थी । आप समय समय पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में जैन सिद्धान्तों का प्रचार प्रसार किया करते थे । आपके द्वारा सन 1902 में स्थापित संस्कृत महाविद्यालय में अनेकों दिगम्बराचार्यों, मुनिराजों ने शिक्षा प्राप्त की है । इस विद्यालय ने हजारों जैन विद्वानों को तैयार किया है । इसीलिए श्री गोपालदास जी बरैया को गुरुणां गुरु की उपाधि से सुशोभित किया गया था ।
उक्त विचार मुख्य अतिथि आसन्दी से अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री जिनेश जैन ने श्री गोपालदास बरैया की जन्म जयंती के अवसर जैन सँस्कृत महाविद्यालय मुरेना में उपस्थित बन्धुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये ।

जानकारी देते हुए मनोज जैन नायक ने बताया की श्री गोपाल दिगम्बर जैन संस्क्रत महाविद्यालय के उपमंत्री श्री सुरेशचंद बाबूजी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार जैन सिद्धांत संस्कृत महाविद्यालय मुरैना में विद्यालय के संस्थापक गुरुणां गुरु गोपालदास बरैया का जन्म जयंती समारोह को बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जिनेश जी जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंबाह थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध श्री द्वारिकाप्रसाद जैन एडवोकेट ने की । मंचासीन मुख्य अथिति जिनेश जैन अम्बाह, एडवोकेट द्वारिकाप्रसाद जैन, प्रेमचंद जैन (बन्दना साड़ी), पंडित प्रशांत जैन भीकमपुर सहित अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भण्डारी, राजेन्द्र जैन नन्दपुरा, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, विद्यालय के छात्र महावीर जैन, अभिषेक जैन ने गुरुणां गुरु श्री गोपालदास बरैया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।

विद्यालय की परंपरा के अनुसार विद्यालय परिवार की ओर से समाजसेवी मनोज जैन, सुरेशचंद बाबूजी, अनिल जैन व्याख्याता, दिनेश बरैया, रविन्द्र जैन, विमल जैन ने विद्यालय से शिक्षा प्राप्त पंडित श्री प्रशांत जैन भीकमपुर (ललितपुर) का शाल, श्रीफ़ल भेंटकर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री चक्रेश शास्त्री एवं श्री संजय शास्त्री ने किया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार, विद्यालय के समस्त छात्रगण, बहुतायत संख्या में साधर्मी बन्धु, माता बहिनें उपस्थित थी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
