जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम ऊं अर्ह की गूंज से गूंजायमान रहा लगभग 15000 से अधिक लोगों को मुनि श्री ने अहिंसा की अनुभूति कराई

धर्म

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम ऊं अर्ह की गूंज से गूंजायमान रहा लगभग 15000 से अधिक लोगों को मुनि श्री ने अहिंसा की अनुभूति कराई
जयपुर
सवाई मानसिंह स्टेडियम अहिंसा के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती को अहिंसा के साथ अहिंसा के महत्व को समझाते हुए अर्हश्री मुनिश्री 108 प्रणम्यसागर महाराज श्री ने अर्ह योग कराया।

 

 

 

सवाई मानसिंह स्टेडियम क्रिकेट मैच के लिए जाना जाता रहा है और ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई ipl मैच हो रहा हो लेकिन यहां कोई ipl मैच नहीं हो रहा था यहां सिर्फ योग किया जा रहा था। जो अपनी आप में एक इतिहास बन गया। पूज्य मुनिश्री ने अर्हम ध्यान योग को सरलतम तरीके से समझाया गुरुदेव ने कहा कि यह योग तन को स्वस्थ, मन को प्रसन्न और तन को निर्मल बनाता है। यह ध्यान प्रमुख योग प्रक्रिया है।

 

अर्हम ध्यान के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। लोग 4:00 बजे से ही स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए थे। नहीं सभी साधकों को टीशर्ट भी प्रदान की गई थी। जब ऊं अर्हम के मंगलाचरण का प्रारंभ हुआ तो एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिल रही थी एवं वातावरण एक सकारात्मक ऊर्जा को प्रकट कर रहा था।

 

 

यहां मौजूद अभी साधकों को महाराज के द्वारा अन्य मुद्राएं कराई गई। एवं कायोत्सर्ग से भीतरी शांति और अक्षर नाद, तरंग नाद से खुद को हील करने की कला सिखाई गई। महाराज श्री ने बताया कि नियमित अभ्यास से आंखों की दृष्टि प्रबल होगी। रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी। जठराग्नि, उद्दीपन, आत्मविश्वास बढ़ाना, तनाव और अवसाद को दूर करने में सफलता मिलती है।

 

 

उन्होंने कहा कि अर्हम एक दिव्य ज्योति रूप आनंद है। जो सबके अंदर विद्यमान है। ध्यान से हम उससे जुड़ते हैं। अहिंसा दिवस पर अर्हश्री ने अहिंसा के महत्व की भी अनुभूति कराई।

 

इस कार्यक्रम का ध्वजारोहण श्रीमान आर के मार्बल ग्रुप के चेयरमैन श्रीमान अशोक पाटनी सुशीला पाटनी वह शांता पाटनी ने किया। भगवान आदिनाथ के चित्र का अनावरण श्रीमान सुशील कुमार रोहित पहाड़िया एवम दीप प्रज्वलन श्रीमान नंदकिशोर प्रमोद पहाड़िया द्वारा किया गया। समिति द्वारा इन सभी का अभिनंदन किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *