*1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिनांक 17 फरवरी को मनाया जाएगा*
कोटा
परम पूज्य राष्ट्रसंत मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा की पावन प्रेरणा से निर्मित मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी जैन मंदिर आ के पुरम में दिनांक 17 फरवरी को मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव का आयोजन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर जैन महामंत्री पवन पटौदी कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने बताया कि प्रातः काल मंगलाष्टक के बाद 108 रिद्धि मंत्रों से अभिषेक एवम प्रथम अभिषेक के बाद विश्व में शांति की मंगल भावना से शांति धारा पंडित अभिषेक शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धा भक्ति भाव और समर्पण के साथ की जाएगी।
31 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवम मंदिर समिति के प्रचार प्रसार मंत्री पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि सभी पांडु शिला एवम भुतकालीन चौबीसी पर शांति धारा श्रद्धालुओं द्वारा की जाएगी। उसके बाद अष्टानिका पर्व मुख्य पत्रों का चयन भी किया जाएगा तत्पश्चात पूजन एवम निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा।रात्रि में भक्तामर आराधना एवम महाआरती 108 मंगल दीपकों से की जाएगी।
प्रस्तुति
*पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार कोटा राजस्थान 9414764980*
