कामां निवासी हजारीलाल जैन बने क्षुल्लक 105शुभ क्रिया सागर महाराज*आचार्य श्री108 सौभाग्य सागर महाराज से नोयडा सेक्टर 27 में ली क्षुल्लक दीक्षा*

धर्म

कामां निवासी हजारीलाल जैन बने क्षुल्लक 105शुभ क्रिया सागर महाराज*आचार्य श्री108 सौभाग्य सागर महाराज से नोयडा सेक्टर 27 में ली क्षुल्लक दीक्षा*
नोयडा
कामां निवासी श्री हजारीलाल जैन पुत्र मोतीलाल जैन अगोनिया ने नोएडा स्थित सेक्टर 27 में आचार्य श्री108 सौभाग्य सागर महाराज से क्षुल्लक दीक्षा ग्रहण की

 

 

 

इस अवसर पर आचार्य सौभाग्य सागर महाराज ने कहा कि हजारीलाल जैन ने अपने जीवन मे सभी क्रियाएं शुभ की है अतः इनका नाम क्षुल्लक श्री 105शुभ क्रिया सागर महाराज रखा गया है।

 

जीवन परिचय
हजारीलाल जैन के सुपुत्र स्व जवाहर लाल जैन के पुत्र सचिन जैन परिवार सहित कामां में निवास कर रहे हैं उन्होंने बताया कि बाबा प्रारम्भ से ही बड़े धार्मिक विचारों वाले रहे हैं यह दीक्षा भी उसी का परिणाम है ।

 

 

जैन समाज कामां को एक और गौरव मिला है वास्तविक रूप से कामां धर्म नगरी है और संतों को जन्म देने वाली भी है कई संत आर्यिका क्षुल्लिका माताजी कामां की इस धरा पर जन्मी है और वर्तमान में भी दीक्षा लेकर जन्म भूमि का नाम सार्थक कर रहे हैं। पूर्व में कामां गौरव के रूप में प्रथम गणिनी आर्यिका रत्न विजय मति माताजी व मुनि श्री गुण भूषण जी महाराज,आर्यिका आदिमती माताजी,क्षुल्लिका विश्व श्री माताजी रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीलाल जैन के पुत्र सतीश चंद्र जैन की धर्मपत्नी उर्मिला जैन वर्तमान में आचार्य श्री 108सौभाग्य सागर महाराज के संघ में क्षुल्लिका105 शुभमती माता जी के रूप में विराजमान है जिनकी आगामी 17 अक्टूबर को आर्यिका दीक्षा संपन्न होनी है ऐसे धर्म परायण परिवार की जैन समाज कामां ने बहुत बहुत अनुमोदना की है।

 

इनके परिवार के द्वारा श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवान जी में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान कराई गई थी। गणिनी आर्यिका 105 विजय मति माताजी की पट्ट शिष्या पट्ट गणिनी आर्यिका विमल प्रभा माताजी रामगंजमंडी राजस्थान में विराजमान है।
संजय जैन बड़जात्या कामां से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *