मधुबन तीर्थ पर स्वास्थ व्यवस्था को नहीं देख कर्नाटक के मंत्री चकित

धर्म

मधुबन तीर्थ पर स्वास्थ व्यवस्था को नहीं देख कर्नाटक के मंत्री चकित

 

पारसनाथ

 

 

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में बुधवार को कर्नाटक सरकार के मंत्री एवं सांसद का अभूतपूर्व  अभिनन्दन  जैन समाज द्वारा किया गया। यह दोनों  शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर जी के श्री दिगम्बर जैन बीसपंथी कोठी में वर्षायोग चातुर्मास रत कर्नाटक केसरी, संस्कार शिरोमणि भद्र गिरि जीर्णोद्वारक आयुर्वेदाचार्य कुलरत्नभूषण जी महाराज ससंघ के दर्शन करने एवम सम्मेद शिखर पर्वत की वंदना करने हेतु  प्रथम बार कर्नाटक सरकार के केबिनेट मंत्री शशिकला ताई जोल्हे एवम उनके पति व कर्नाटक के सांसद आण्णासाहेब जोल्हे बुधवार को मधुबन में आए। जहां जैन समाज की ओर से दोनों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री व सांसद सम्मेद शिखर जी आने के बाद आचार्य श्री ससंध का दर्शन कर पर्वत की वंदना करने के लिए रवाना हो हुए। गौरतलब हो की आचार्य श्री ससंध के सानिध्य में श्री सम्मेद शिखर जी के मद्यलोक शोध संस्थान में पिछले 28 अगस्त से 12 सितम्बर तक महापर्व का महोत्सव चल रहा है। उसी निमित्त मंत्री व सांसद मधुबन आए है।

सम्मेद शिखर तीर्थ पर जल्द ही स्वास्थ्य भवन का निर्माण होगा  शशिकला ताई

अपने उद्बोधन मे  कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री शशिकला ताई ने कहा की  सम्मेद शिखर में बहुत जल्द कर्नाटक भद्बगीरी भवन एवं कर्नाटक भद्बगीरी स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कराया जाएगा। वही सांसद आण्णासाहेब जोल्हे ने बताया की सम्मेद शिखर में स्वास्थ्य केन्द्र अति आवश्यक है। इतना बड़ा तीर्थस्थल है, जहां सालों भर पूरे विश्व से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है। जो शासन व प्रशासन के लिए दुर्भाग्य है। जिस कारण पर्वत वंदना में कितने तीर्थ यात्री काल के गाल में समा जाते है। मौके पर मुख्य रूप से चन्द्रकांत भोजेपारीत, अशोक चौगले, बीएन चौगले, धर्मेंद्र मिश्रा, मनोज जैन आदि लोग उपस्थित थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *