*युवा परिषद टोंक रोड संभाग के अध्यक्ष बने दीपक जैन*

धर्म

 

*युवा परिषद टोंक रोड संभाग के अध्यक्ष बने दीपक जैन*

*जयपुर,2 अक्टूबर*।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद राजस्थान प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन ने महारानी फार्म निवासी दीपक जैन को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् टोंक रोड संभाग का अध्यक्ष पद पर चयन किया है।
टोंक रोड संभाग में मधुबन कॉलोनी, बरकत नगर, कीर्ति नगर ,जय जवान कॉलोनी, दुर्गापुरा, महावीर नगर , महारानी फार्म , तारों की कूट , सिद्धार्थनगर आदि क्षेत्र निर्धारित किया गया है।

 

 

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् की राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने दीपक जैन का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

प्रेषक– उदयभान जैन जयपुर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *