अतिशय कारी हैं पंचकूला के नवग्रह अरिष्ट निवारक पार्श्वनाथ भगवान

धर्म

अतिशय कारी हैं पंचकूला के नवग्रह अरिष्ट निवारक पार्श्वनाथ भगवान

अनेकों क्षेत्रों के हम दर्शन करते हैं अनेकों जिनालय उनके हम दर्शन करते हैं लेकिन कुछ और प्रतिमाएं अलौकिक होती हैं जो सभी का मन मोह लेती हैं।

ऐसी ही पावन अलौकिक प्रतिमा है अतिशय कारी अरिष्ट निवारक पार्श्वनाथ भगवान की जो सेक्टर 18 पंचकूला हरियाणा में स्थित है। प्रतिमा के दर्शन मात्र से ही अनेकों मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वह आने जाने वाले भक्त जो चंडीगढ़ शिमला आदि की ओर जाते हैं वहां के दर्शन करना नहीं भूलते हैं।

 

 

 

 

जानकारी देते हुए हमें पंडित संदीप जैन ने बताया कि यह प्रतिमा 1008 फन से सुशोभित है। इसके दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां आने वाले भक्तों का भी कहना है कि इस प्रतिमा के दर्शन करके हमें नई ऊर्जा का संचार होता है। यही नहीं यहां पर प्रतिदिन अभिषेक शांतिधारा करने के बाद आने वाले श्रद्धालु अपने आप को गदगद महुसुस करते है।

इस मंदिर की संस्था द्वारा अनेक जनकल्याणकारी कार्य भी किए जा रहे हैं। और इस मंदिर परिसर में संत निवास भवन के साथ-साथ पार्श्वनाथ होमियोपैथिक औषधालय चैरिटेबल ट्रस्ट भी स्थापित है। जहां अनेक प्रकार के रोगों का इलाज होता है। इस मंदिर ट्रस्ट का कुशल संचालन करने में श्रीमान किशोरीलाल जैन, प्रदीप जैन, आर के जैन, सुशील जैन,नवीन जैन, टी सी जैन सुरेंद्र जैन, अजय जैन आदि कुशलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। इसी के साथ जिनालय में हो रहे पूजन अभिषेक शांतिधारा का कुशल संचालन पंडित श्री संदीप जैन बखूबी निभा रहे हैं।
ऐसे पावन तीर्थ के दर्शन आप सभी अवश्य करें।
अधिक जानकारी के लिए आप निम्न पर संपर्क कर सकते है

01722598008
9501326936

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *