जिनालय में गूंजा णमोकार, श्रावकों ने की जिनेंद्र देव की जय-जयकार– जैन महिला संगठन और वीर मंडल ने की आर्यिका विशुद्धमती की भक्ति

धर्म

जिनालय में गूंजा णमोकार, श्रावकों ने की जिनेंद्र देव की जय-जयकार– जैन महिला संगठन और वीर मंडल ने की आर्यिका विशुद्धमती की भक्ति

एटा।
णमोकार मंत्र की अनहद गूंज, वातावरण में घुलती भक्ति की सुगंध और भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे। शहर के बड़ा जैन मंदिर में चल रहे अखंड णमोकार महामंत्र पाठ में इन दिनों श्रावक-श्राविकाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आर्यिका विशुद्धमती माताजी के मंगल सानिध्य और पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमती माताजी के निर्देशन में हो रहे इस महा अनुष्ठान विश्वशांति के साथ ही सर्व कल्याण की कामना की जा रही है।

 

रविवार को अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन के सदस्यों ने णमोकार मंत्र पाठ में सहभागिता की और पुण्य कमाया। इस दौरान सभी ने आर्यिका मां और संघ की भक्ति भी की।

 

बड़ा जैन मंदिर में शनिवार रात को श्री दिगंबर जैन वीर मंडल के सदस्यों और पदाधिकारियों ने अखंड पाठ में भाग लिया। इसके बाद रविवार सुबह अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन की सदस्याएं अपना भक्ति पूर्ण अर्घ्य और वंदना लेकर जैन मंदिर पहुंचे। जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबीता जैन के नेतृत्व में सभी ने महामंत्र णमोकार पाठ में भाग लिया। इस दौरान आर्यिका श्री विशुद्धमती माताजी ने कहा कि पार्श्व कुमार ने मरते हुए नाग-नागिन को णमोकार मंत्र सुनाया। कालांतर में वही नाग-नागिन स्वर्ग में धरणेन्द्र और पद्मावती नामक देव देवी हुए। पार्श्व कुमार जब मुनि अवस्था में थे तब कमठ द्वारा किए गए उपसर्ग को धरणेंद्र देव और पद्मावती देवी ने दूर किया।

पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमती माताजी ने कहा कि महामंत्र णमोकार में वह शक्ति है जो विश्व शांति का आधार बन सकती है। इसलिए इस महामंत्र की अनहद गूंज का बड़ा महत्व है।

संगठन अध्यक्षा बबीता जैन प्रेरणा ने शानदार भक्ति नृत्य की सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से माताजी उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मास्टर आदि जैन ने गणधर वलय स्तोत्र के पांच काव्य सुनाए। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री पंकज जैन, सुधाकर जैन, आरके जैन, प्रदीप जैन, नितिन जैन, सुनील बांदा, विधानाचार्य प्रतीक जैन, पंकज जैन, अभिषेक लोहारिया, विनय जैन, देवेंद्र जैन, विकास जैन, सुनीता जैन, सरिता जैन, कल्पना जैन, बीना जैन, वीनेश जैन, सुषमा जैन, लवली जैन, बबिता जैन, प्रियंका जैन, मीना जैन, लिटिल जैन, टिंकल जैन, अर्चना जैन, रश्मि जैन, स्वीटी जैन, अंशू जैन, कृष्णा जैन, ममता जैन, सुनीता नंबरदार, मधू जैन, प्रिंसी जैन, रूचि जैन, ऊषा जैन, रिंकी जैन, सरोज जैन, काकुल जैन, अरिहंत जैन, गुड्डी जैन, हीरा जैन मौजूद रहे।

 

बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *