जब बच्चा 8 साल का हो जाए तो उसे पूजन अभिषेक की आदत डालनी चाहिए आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज
झालरापाटन
आज दिनांक 29 सितंबर रविवार को स्थानीय शांतिनाथ जी के बाड़े पर्यावरण संरक्षक आचार्य 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन समाज के छोटे-छोटे सैकड़ो बच्चों ने आचार्य श्री की संगीतमय पूजा की |
समाज के प्रवक्ता यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि 108 आचार्य श्री की पूजा अर्चना करने का उद्देश्य छोटे बच्चों में पूजा के संस्कार डालना था छोटे बच्चों के द्वारा पूजा करवाने से उनमें धर्म के प्रति रुचि बढ़ती है।

पूजा समाप्त होने के पश्चात आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि जब बच्चा 8 साल का हो जाता है तो उसे पूजा एवं अभिषेक करने की आदत डालनी चाहिए जिससे आगे जाकर बच्चा संस्कारीत हो और धर्म प्रभावना से जुड़ा हुआ रहे |
अगर परिजन बचपन से ही छोटे बच्चों में पूजा ,अभिषेक आदि के संस्कार डालोगे तो आगे जाकर बच्चा संस्कारी होगा और माता-पिता की सेवा की भावना से भी जुड़ेगा और व्यसन आदि से दूर रहेगा इससे परिवार ही नहीं देश का भविष्य भी उज्जवल होगा।
कार्यक्रम के अंत में आदिया जैन के जन्मदिन के अवसर पर
तरुण जैन मेरठ वालों की ओर से सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए
संगीतकार वेदांत जैन द्वारा संगीत की स्वर लहरिया बिखेरी गई। एवं दीप प्रज्वलन अनिल जैन अध्यापक एवं मुकेश जैन झालावाड़ द्वारा किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
