धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त को सर्वश्रेष्ठ शाखा का मिला सम्मान धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय अधिवेशन फिरोजाबाद में किया सम्मानित
फिरोजाबाद
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान द्वारा परम पूज्य आचार्य श्री वसुनन्दी जी महाराज ससंघ के सानिध्य में कांच नगरी फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश स्थित सेठ छदामीलाल जैन धर्मशाला में आयोजित अष्टम राष्ट्रीय अधिवेशन में धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त को वर्ष पर्यंत उत्कृष्ट कार्य हेतु सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से सम्मानित किया गया।
धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर भूपेंद्र जैन दिल्ली के अनुसार भारत के 22 प्रान्तों में लगभग 200 से अधिक शाखाएं धर्म जागृति संस्थान की संचालित हो रही है उन सभी के वर्ष पर्यंत किये गए कार्यो की समीक्षा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा की जाती है जिसमे राजस्थान की प्रांतीय शाखा द्वारा पदम जैन बिलाला की अध्यक्षता में सर्वश्रेष्ठ कार्य किये गए जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ शाखा के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र जैन,अधिवेशन संयोजक संजीव जैन दिल्ली,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां द्वारा प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रांतीय शाखा की ओर से अध्यक्ष पदम जैन बिलाला जयपुर,महामंत्री सुनील पहाड़िया,कोषाध्यक्ष पंकज लुहाड़िया, कामां शाखा अध्यक्ष संजय जैन सर्राफ,सीकरी अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन ने ग्रहण किया।
राजस्थान से द्वितीय शाखा ( महिला ) – खेरली, श्रेष्ठ पदाधिकारी – पंकज लुहाड़िया, सुनील पहाड़िया
श्रेष्ठ कार्यकर्ता विनय जैन – धौलपुर- सुरेंद्र जैन – बालोंतरा, विशेष सम्मान – ओम प्रकाश मामाजी राजेंद्र ठोलिया,सोभाग अजमेरा,निकिता लुहाड़िय को भी सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में नई शाखाये कुचामन सिटी – सुभाष पहाड़िया ,किशनगढ़ रेनवाल केवल बिलाला तिजारा – ललित जैन, भिवाड़ी – रजत जैन.दौसा – राजेंद्र खैरवाल
निवाई – विमल पाटनी जोंला को शपथ दिलाई गई तो वही राजस्थान की बाईस शाखाओ की सहभागिता रही ।
संजय जैन बडजात्या से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
