आचार्य सुनील सागर महाराज के 48 वा अवतरण दिवस पत्रिका का विमोचन हुआ*

धर्म

*आचार्य सुनील सागर महाराज के 48 वा अवतरण दिवस पत्रिका का विमोचन हुआ*

27 सितंबर शुक्रवार2024 नैनवा
शांतवीर धर्म स्थल पर जैन मुनि 108 श्रुतेशसागर जी महाराज क्षुल्लक105. सुप्रकाश सागर जी महाराज के परम सानिध्य में आचार्यश्री 108 सुनील सागर महाराज का अवतरण दिवस 7 अक्टूबर सोमवार को अपार धर्म प्रभावना से मनाया जाएगा

 

जिसकी पत्रिका का विमोचन
वर्षायोग समिति के पदाधिकारी समाज के श्रेष्ठीजन 20 पंथी अध्यक्ष कमल मारवाड़ा प्रचार मंत्री महावीर सरावगी उपाध्यक्ष विनोद बरमुंडा सुनील मारवाड़ा पारस बरमुंडा महेंद्र सेठी जंबू सेठी भावेश गर्ग नरेश मोडीका के द्वारा किया गया।

आयोजन के क्रम में दीप प्रज्वलन चित्र अनावरण पाद पक्षालन मोहनलाल भावेश जैन जैन गर्ग द्वारा संपन्न किया गया उनका समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया ।

साधुओं का घरों पर आहार होना बहुत ही पुण्य का प्रतीक है मुनि श्री

 


इस अवसर पर मंगल प्रवचन देते हुए पूज्य मुनिश्री 108श्रुतेशसागर सागर महाराज ने बताया वह घर वह परिवार बहुत ही पुण्यशाली होते हैं जो विधि विधान से चौका लगाकर साधुओं का आहार कराते हैं आहार होने पर मुनि के घर में प्रवेश होने से घरों में मंगल ही मंगल रहता है कभी उन घरों में दरिद्रता उत्पन्न नही होती साधु के पैर पढ़ते ही उन घर में पुण्य प्रबल होता है घर में पूजा अर्चना होने पर मंदिर जैसा प्रतीत होता है उन घर उन परिवारों में सदा मंगल ही मंगल कार्य संपन्न होते हैं
दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *