णमोकार महामंत्र की 15 दिवसीय अखंड अनुगूंज का‌ हुआ शुभारंभ

धर्म

णमोकार महामंत्र की 15 दिवसीय अखंड अनुगूंज का‌ हुआ शुभारंभ
एटा
परम पूज्य भारत गौरव सम्यक ज्ञान शिरोमणि गणिनी आर्यिका 105विशुद्धमती माताजी एवं प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका 105श्री विज्ञमती माताजी के पावन सानिध्य में पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर जी में 25 वां अखंड णमोकार महामंत्र अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया जिसमें 26 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक अनवरत रूप से चलने वाला यह वृहदआयोजन श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत के तत्वाधान में किया जा रहा है ,

 

 

 

में मांगलिक बेला में पूज्य विशुद्धमती माताजी ने श्रावकों को बताया कि णमोकार महामंत्र सर्वशक्तिशाली, सौख्यप्रदायक, आधिव्याधि ,रोगविनाशक 35 अक्षरीय अनादि अनिधन, अपराजित, महामंत्र णमोकार की 15 दिवसीय अखंड अविरल अनहद अनुगूँज की तरंगों से सिर्फ मंदिर जी में ही नहीं अपितु इसका महा प्रभाव समूचे नगर पर दिखाई देगा इसके पढ़ने और सुनने मात्र से जीव सुख शांति और वैभव को प्राप्त करता है यह महामंत्र 84 लाख मंत्रों का राजा माना जाता है! जैन महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती बबीता जैन प्रेरणा ने बताया कि 15 दिवसीय णमोकार महामंत्र का अखंड पाठ प्रातः 6:00 बजे से सायंकाल 7:00 बजे तक सभी स्थानीय महिला मंडल एवं शाम सात बजे से सुबह 6:00 बजे तक पुरुष मंडल के द्वारा अखंड उच्चारण किया जाएगा उन्होंने सभी श्रावकों से समय पर मंदिर जी पहुंचकर महामंत्र उच्चारण में सहभागी बन पुण्यार्जन करने का आह्वान किया है ! शाम विशुद्ध भक्त परिवार के पदाधिकारियों द्वारा महामंत्र उच्चारण कर पुण्यार्जन किया, सागर की संगीतकार आस्तिक जैन एंड पार्टी की सुमधुर स्वर लहरियों के बीच महामंत्र के उच्चारण पर भक्तों ने जमकर भक्ति की, नेमिनाथ महिला मंडल ने हर्षोल्लास पूर्वक नेमिनाथ जिनालय से अर्घ्य के सुसज्जित थाल हाथों में लेकर गाजे बाजों के साथ रास्ते में भक्ति करते हुए बड़े मंदिर की पहुंचकर गुरु मां को सुसज्जित अर्घ समर्पित किये, एवं कुमारी परी जैन ,प्राची

 

 

जैन ,रिंकी जैन, एवं दिशा जैन की भक्ति पूर्वक प्रस्तुति से मंदिर प्रांगण में जय जयकार का स्वर गूंज उठा ,मंडल की महिलाओं ने सुंदर भक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी !इस अवसर पर आर्यिका विजितमति माताजी , विकर्षमति माताजी ,विदर्श श्री माताजी, अदिति, प्रियंका दीदी के साथ-साथ मंदिर परिसर में श्रीमान योगेश जैन अध्यक्ष पंचायत, नरेंद्र जैन, कुलदीप जैन,नितिन जैन, सुधाकर जैन ,विपिन जैन, विनोद जैन,संजय जैन, सुनील बांदा, आनंद ज्वैलर्स,शैलेंद्र जैन, विजय जैन, अनिल जैन,अमरचंद जैन, अक्षय जैन, पवन जैन, शैलेन्द्र जैन ,विक्की जैन, श्रेयांश जैन अर्पित जैन जैन सौरभ जैन ओम प्रकाश जैन प्रदीप जैन अर्पित जैन, मिंकलजैन ,विवेक जैन, अमित जैन,श्रीमती शशि जैन ,बबिता जैन “प्रेरणा” ,वर्षा जैन ,संगीता जैन ,बीना जैन, अनु जैन ,ऋतु जैन, कांची जैन ,गरिमा जैन ,सारिका जैन, मेघा जैन ,राजकुमारी जैन, सुलेखा जैन,सहित सैकड़ो की संख्या में मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने णमोकार की अनुगूँज में सहभागिता कर गुरु माँ के स्वास्थ्य लाभ की कामना की!गुरु मां ने सभी भक्तों को अपना मंगल आशीष प्रदान किया!

बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *