महिला महाधिवेशन के समापन पर बैनर प्रजेंटेशन संदेश यात्रा निकाली गई

धर्म

महिला महाधिवेशन के समापन पर बैनर प्रजेंटेशन संदेश यात्रा निकाली गई

सागर (म. प्र.)||

जगत पूज्य, निर्यातक श्रमण, मुनि पुंगव, जिज्ञासा समाधान कर्ता, तीर्थ चक्रवर्ती श्री सुधा सागरजी महाराज के सानिध्य में 29वे महिला महाधिवेशन के अंतिम चरण में बैनर प्रजेंटेशन संदेश यात्रा निकली, जिसमें करीब 15, प्रान्तों से लगभग पांच हजार महिलाएं शामिल हुई।

 

यात्रा में सबसे पहले बैंड बाजे, हाथी , घोड़े, बग्गी शामिल थे। प्रथम बग्गी में नारी गौरव सम्मान से सम्मानित श्रीमती आशा रानी पाण्डया, दूसरी बग्गी में व्रती श्राविका श्रीमती सुशीला जी पाटनी सवार थी, जुलूस का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शीलाडोडिया एवं समस्त पदाधिकारी कर रहे थे।

राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती रेखा जैन अहिंसा ने बताया कि बैनर प्रजेंटेशन में सभी मंडलों ने अपनी अपनी बहुत ही ज्ञानवर्धक, एवं वर्तमान समय में समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने का संदेश दिया, सर्वप्रथम सबसे पहले बाहुबली कालोनी की बेटियां झांसी की रानी बनकर शक्ति प्रदर्शन किया, फिर क्रमशः सागर के लगभग बीस महिला मंडलो ने अपना उपयोगी संदेशों को बहुरूपों में प्रस्तुत किया,

 

 

 

मुंगावली की बहनों ने अपने अनोखे अंदाज में भव्य प्रस्तुति दी, और बैनर प्रस्तुतिकरण में प्रथम स्थान हासिल किया।

 

इसी क्रम में सिरोंज, जबलपुर, कुरवाई उज्जैन इंदौर विदिशा कोटा भोपाल साडोरा गुना राहतगढ़ बेगमगंज बहादुरपुर जयपुर गुवाहाटी ललितपुर अशोक नगर चंदेरी खातेगांव बंडा सिलवानी दुर्ग किशनगढ़ मालथोन आगरा भीलवाड़ा पुणे खनियाधाना आगरा शिवपुरी गंजबासौदा पठारी खुरई बीना रामगंज मंडी मंडी बामोरा गुना आरोन आदि अनेक स्थानों से महिलाओं ने अपने-अपने स्तर से बैनर प्रेजेंटेशन के जरिए अद्भुत और अनोखे अंदाज में झांकी एवं विविध रूपों से समाज को जागृत किया।

 

यात्रा की समाप्ति पर मुनि श्री ने मंगल देशना से सभी महिला समाज को नई दिशा प्रदान की और सभी को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया तत्पश्चात सभी मंडलों को उनके द्वारा दी गई प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए, सागर की बहनों को उनके द्वारा की गई तैयारियों के लिए सम्मानित किया गया, सागर की पदाधिकारियों ने संध्या जैन, रेखा जैन अहिंसा, साक्षी, प्रियंका, रचना, अलका बिलहरा, सीमा महावीर,आशा, नमिता, ज्योति रितु ऊषा, शोभना,रिया, रश्मि,रानू,स्वाति संगीता, सुषमा, मीना, शोभा मनीषा , आत्मज्योतिजैन रूपाली, खुशबू आदि बहनों ने सभी का आभार माना।
रेखा जैन अहिंसा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *