सकल दिगंबर जैन समाज ने 15वर्षीय दीक्षार्थी नयन कटारिया का विमल प्रभामाताजी सानिध्य में किया अभिनंदन एवं स्वागत
रामगंजमंडी
शहर के 15 वर्षीय नयन कटारिया 17 नवंबर को प्रस्तावित मुंबई में दीक्षा ग्रहण करेंगे इस हेतु नगर में उनका जुलूस निकाला गया एवं उनकी गोद भराई की गई इसी क्रम में सकल दिगंबर जैन
समाज रामगंज मंडी द्वारा पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माताजी माताजी संघस्थ आर्यिका 105 विजयप्रभा माताजी क्षुल्लिका 105 विनीतप्रभा माताजी क्षुलिका105 सुमैत्री श्री माताजी के सानिध्य में दीक्षार्थी की गोद भराई की गई। मुमुक्षु नयन कटारिया ने श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए और संयम पथ पर अग्रसर होने की कामना की
इसके बाद उन्होंने गुरु मां संघ का आशीर्वाद लिया गुरु मां संघ ने दीक्षार्थी की अनुमोदना करते हुए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया
एवं गुरु मां क्षुलिका105 सुमैत्री श्री माताजी ने मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी गोद भराई की सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी की ओर से अध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका, नरेश कुमार बाकलीवाल, भूपेंद्र सावला, राकेश बाकलीवाल, प्रदीप शाह, राजेंद्र बड़जात्या अभिषेक लुहाड़िया निखिल बाकलीवाल, राजीव बाकलीवाल टीकम मित्तल एवम महिला मंडल द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं गोद भराई की गई एवं उनकी अनुमोदना की गई।
आपको बता दें कि रामगंजमंडी नगर की दो बेटियां पूर्व में दीक्षा ले चुकी हैं। 15 वर्षीय नयन कटारिया 17 नवंबर को मुंबई में गच्छापति अध्यात्म निष्ठ आचार्य भगवंत कल्पतरु सुरीश्वर के





शिष्य मुक्तिनिलय विजय की निश्रा में दीक्षा ग्रहण करेंगे।
आपको बता दें आचार्य भगवंत कल्पतरु सुरीश्वर ने पिछले महा 28 अगस्त को दीक्षा के लिए मुहूर्त निकाला था। यह दौरान दीक्षा के लिए 17 नवंबर की तिथि तय की गई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
