गलतियो का स्वीकार करने बाला व्यक्ति ही दूसरों से क्षमा मांग सकता है प्रमाणसागर महाराज
इंदौर
जिसके हृदय में सहजता और सरलता होती है वही व्यक्ति दूसरों को क्षमा कर सकता है और क्षमा मांग सकता है” उपरोक्त उदगार भावना योग प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने मोहता भवन में आयोजित रविवार को क्षमावाणी महोत्सव सभा में व्यक्त किये। मुनि श्री ने कहा कि “जो कषाय से भरा है,वह कमजोर है,और जो क्षमा से भरा है वह सामर्थ्यवान है। गलतियां हर मनुष्य से होती है,उनको स्वीकार करने वाला व्यक्ति ही दूसरों से क्षमा मांग सकता है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है जिनसे आपका सब कुछ सामान्य चल रहा उनसे ही आप लोग क्षमा मांगते हो जब कि क्षमा तो उनसे मांगना चाहिये जहा असमान्य हो।
उन्होंने कहा जैन परंपरा ही एक ऐसी परंपरा है जहा क्षमा को भी पर्व के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि आज आप लोग क्षमावाणी मना रहे है अपने मित्रों से क्षमा मांगते है जिनसे क्षमा मांगना चाहिये उनसे नहीं” मुनि श्री ने चार बातें इस संद्रभ में कही क्षमावाणी मनाना, वाणी से क्षमा मांगनावचनों से क्षमा करना, और क्षमामय हो जाना मुनि श्री ने कहा क्षमा के अभाव में दिव्यता का प्रकाश कभी हो ही नहीं सकता क्षमावाणी पर्व तभी सार्थक हो सकता है जब आप उन गलतियों को न दुहराओ पहली बात तो गलती होये न और हो जाए तो सहजता के साथ क्षमा मांग लो।
इस अवसर पर मुनि श्री संघान सागर जी महाराज ने संबोधित किया।तत्पश्चात श्री सकल दि.जैन समाज इंदौर एवं धर्मप्रभावना समिति द्वारा आयोजित क्षमावाणी पर्व को मनाया गया सभी ने एक दूसरे से क्षमा मांगी वात्सल्य के साथ सभी ने सामुहिक भोज में भाग लिया आज के इस आयोजन में सभी जिनालयो सहित इंदौर की समाज ने भाग लिया।















धर्मप्रभावना समिति के मीडिया प्रभारी राहुल जैन,प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया इस महोत्सव में लगभग पांच हजार लोग शामिल हुये अध्यक्ष अशोक डोसी,महोत्सव अध्यक्ष नवीन गोधा,महामंत्री हर्ष जैन,मुख्य पुन्यार्जक मुकेश पाटौदी कोषाध्यक्ष विजय पाटौदी दिलीप गोधा,आनंद गोधा, सहित चातुर्मास कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने उत्तम क्षमा मांगते हुये चातुर्मास में हुई असुविधा के लिये यदि किसी भी कार्यकर्ता से शव्दों से कोई भूल हुई हो तो सभी से क्षमा मांगी। इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति श्री मति रैणु जैन सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुये सभी ने एक दूसरे से क्षमा याचना करते हुये गले मिले। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया 24 सितं मंगलवार को मुनिसंघ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ओर प्रातः6 बजे प्रस्थान करेंगे मुनि श्री के प्रवचन एवं आहार चर्या संपन्न होगी तथा शंकासमाधान मोहताभवन में ही समय पर संपन्न होगा आप सभी से निवेदन हें कार्यक्रम में पधारें और धर्म लाभ लें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
