*जैन मुनि सविज्ञसागर जी महाराज का 33 दिन निर्जला उपवास उपरांत जल ग्रहण कर हुआ पारणा दूर-दूर से भक्तों का सैलाब उमड़ा*
नैनवा
नैनवा जिला बूंदी 22 सितंबर 2024 रविवार धर्मनगरी नैनवा में शांति वीर धर्मस्थल 20 पथ महावीर जिनालय पर वर्षा योग कर रहे चतुर्थ पटाधीश सुनील सागर जी महाराज के परम पावन शिष्यों का वर्षा योग धर्म नगरी नैनवा में अपार धर्म प्रभावना से चल रहा है।
महान तपस्वी तप साधना में लीन वाले जैन मुनि सविज्ञसागर जी महाराज के 19 अगस्त से नियमित निर्जला उपवास 21 सितंबर तक जारी रहे।33 दिन उपरांत आचार्य श्री सुनील सागर महाराज के निर्देशानुसार मुनिश्री द्वारा मात्र जल ग्रहण किया गया जिसमें संपूर्ण राजस्थान संभाग के भक्तों का ताता नैनवा नगरी में देखा गया।

वर्षायोग समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन मारवाड़ा ने,जानकारी देते हुए बताया इस समारोह को देखने के लिए1 दिन पहले से ही नैनवा में भक्तों का आना-जाना प्रारंभ हुआ जिसमेंजयपुर,कोटा चाकसू निवाई बोली मदनगंज किशनगढ़, सवाई माधोपुर,बूंदी नैनवा इंदरगढ़ देई बासी दुगारी रानीपुर सावंतगढ जजावर नगर फोर्ड आदि स्थानों से भक्त पहुंचे कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ 20 पंथ समाज के अध्यक्ष कमलकुमार जैन मारवाड़ा ने सभी बाहर से पधारे जैन भक्तों मुनि भक्तों का आभार अभिनंदन व्यक्त किया।





बाहर से पधारे मुनि भक्तो को तपस्वी मुनिराज आहार देखने का सौभाग्य सौभाग्य मिला। यह परम सौभाग्य एवं पुण्य लाभ जिनदत्त जिनेंद्र कुमार सैठी परिवार को प्राप्तहुआ।जैन गजट के की संवाददाता महावीर सरावगी ने बताया शांतिवीर धर्म स्थल पर प्रतिदिन प्राप्त 8:30 पर मुनिश्रुतेशसागर सागर महाराज क्षुल्लक सुप्रकाश सागर महाराज के प्रतिदिन मंगलमय प्रवचनों का लाभ अपार जैन बंधुओ महिलाओं प्राप्त हो रहा है
महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
