जैन तीर्थ नैनागिरि में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा की मांग को लेकर दलपतपुर मे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

धर्म

जैन तीर्थ नैनागिरि में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा की मांग को लेकर दलपतपुर मे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

दलपतपुर

देश के सुविख्यात अल्पसंख्यक समुदाय के जैन तीर्थ नैनागिरि के मंदिरों से पिछले 8 दिन पूर्व हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर आज सुबह दलपतपुर की जैन समाज व ग्राम वासियों ने रैली प्रदर्शन कर राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं डीजीपी के नाम पुलिस चौकी प्रभारी दलपतपुर को ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

दलपतपुर जैन समाज के मोतीलाल सांधेलिया व सतेन्द्र लोहिया ने बताया कि पिछली 11- 12 नवंबर की दरम्यानी रात में जैन तीर्थ नैनागिरि के गिरिराज पर स्थित मंदिरों के समूह में से मंदिर क्रमांक 34, 35, 36, 37 एवं 40 व मूलनायक पारसनाथ जिनालय चौबीसी जिनालय के दरवाजे चैनल के ताले सांकर कुंडी आदि काटकर चांदी की कीमती सामग्री तथा दान पेटी में रखे रुपये सहित करीब पांच लाख रुपए की चोरी कर बदमाश भाग गए थे ,जिस चोरी का अभी तक पुलिस ने खुलासा नही किया और अपराधी बदमाशों को गिरफ्तार कर सामग्री बरामद नहीं करने से दुखी होकर रैली प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा हैं, जैन समाज व ग्रामवासियों ने ज्ञापन में मांग की है कि अगर तीन दिवस में इसका खुलासा नही किया गया तो उग्र जनआंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सभी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन में सिद्धक्षेत्र नैनागिरि को पवित्र क्षेत्र घोषित करते हुए नैनागिरि सहित सभी क्षेत्रों के धर्मांयतनों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध है किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए । इस प्रदर्शन में मोतीलाल सांधेलिया, विनोद मोदी, सचेंद्र लोहिया ,सुनील लंबरदार, विकास मोदी, सुमंत लोहिया, मिथिलेश दिवाकर, नरेंद्र लंबरदार मुकेश सांधेलिया ,नरेंद्र लोहिया, उपेंद्र मोदी, ज्ञानचंद चौधरी, राजेश घड़ी, नवीन चंदेरिया,निखिल जैन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

 

 

नैनागिरि की घटना को लेकर शासन प्रशासन से जनप्रतिनिधि, विभिन्न संघठनों प्रतिनिधि निरंतर संपर्क कर खुलासा करने की मांग की जा रहा है जिसमें सागर विधायक शैलेंद्र जैन व पूर्व विधायक सुनील जैन के नेतृत्व में सागर की विभिन्न कमेटियों के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आईजी सागर को ज्ञापन सौंपकर मांग की, इसी प्रकार छतरपुर में भी अपर कलेक्टर के माध्यक्ष से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपें जाने के साथ ही नैनागिरि तीर्थ के ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस के नेतृत्व में भोपाल में डीजीपी सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर अपनी मांग रखी। वही इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने 15 सदस्यीय टीम गठित कर इस बड़ी घटना का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया है और स्वयं गत शुक्रवार को नैनागिरि पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए एवं कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चाकर आश्वस्त किया है।

पत्रकार राजेश रागी/ रत्नेश जैन बक्सवाहा

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *