**अहिंसा ग्रीन वैली में संपन्न हुआ श्री पदमप्रभु जिनालय का भूमि शिलान्यास समारोह-मनाया उपाध्यायश्री का 14 वां दीक्षा दिवस समारोह**
**आगरा*
आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं चर्या शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के एत्मादपुर स्थित अहिंसा ग्रीन वैली में विहसंत सागर पब्लिक स्कूल में बनने जा रहे श्री पदमप्रभु जिनालय का भव्य भूमि शिलान्यास समारोह एवं 14वां मुनि दीक्षा दिवस समारोह का आयोजन 28 फरवरी को सानंद संपन्न किया गया|
कार्यक्रम का शुभारंभ केके जैन एवं अनिता जैन परिवार ने ध्वजारोहण और अमन गुप्ता परिवार ने पंडाल का उद्घाटन करके किया|विहसंत सागर चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया|

कालिंदी विहार बालिका मंडल ने बहुत सुंदर नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी|विहसंत सागर चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया|कार्यक्रम के मध्य में आगरा सकल जैन समाज के तत्वावधान में उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का 14वां दीक्षा दिवस समारोह भी बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया|जिसमें सौभाग्य शाली भक्तों ने उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए|

विहसंत सागर चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर संगीतमय उपाध्यायश्री का पूजन किया,आयोजन समिति ने बाहर से पधारे सभी अतिथियों का माला एवं दुपटा पहनाकर एवं स्वागत सम्मान किया|इस कार्यक्रम में संगीत शैंकी जैन एंड पार्टी द्वारा दिया गया|इसके बाद पंडित संदीप जैन शास्त्री एवं सह विधानाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्री पदमप्रभु जिनालय की मुख्य शिला मुकेश जैन विटुमिन एवं स्नेह जैन परिवार द्वारा स्थापित की गई और सभी भक्तों ने मुख्य मंगल कलश एवं चांदी की शिलाएं स्थापित कर श्री पदमप्रभु जिनालय के शिलान्यास की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं|

कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया|इस दौरान भिंड और ग्वालियर जैन समाज ने उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर वर्ष 2025 चातुर्मास करने हेतु निवेदन किया|

कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:00 बजे उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने अहिंसा ग्रीन वैली एत्मादपुर रोड से कमला नगर के लिए मंगल विहार हुआ|इस अवसर पर विहसंत सागर पब्लिक स्कूल के भूमि शिलान्यास में विहसंत सागर चैरीटेबल ट्रस्ट के रोहित जैन अंहिसा,अजीत जैन, मनोज जैन बाकलीवाल,शैलेन्द्र रपरिया,पारस जैन,जगदीशप्रसाद जैन यशपाल जैन,अंकेश जैन,अंकुश जैन, प्रवीन जैन,राजकुमार गुड्डू,राजू गोधा,मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समस्त कलाकुंज,अवधपुरी, कमला नगर,छीपीटोला के अलावा विभिन्न शैलियों की सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
संकलन
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
