अतिशय क्षेत्र कैथुली में दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन वासपूज्य भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित कर भक्ति आराधना की

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली में दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन वासपूज्य भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित कर भक्ति आराधना की
रामगंजमंडी
शहर के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली में 10 लक्षण पर्व की बेला मे विगत 10 दिनों भक्ति आराधना हुई एवं यात्रियों का आना-जाना लगा रहा सभी ने 10 दिन तक पूजन भक्ति की।
पर्व के अंतिम दिन होने के कारण यहां पर काफी भक्ति रही और उत्साह काफी रूप से देखा गया। हर कोई बस प्रभु भक्ति में लीन दिखाई दे रहा था और भक्ति आराधना कर रहा था।

 

 

सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई प्रथम

अभिषेक करने का सौभाग्य श्रीमान कमल कुमार रजत लुहाड़िया रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में की प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य श्रीमान सूरजमल , मनीष , अनीश, हरसोरा परिवार भानपुरा को प्राप्त हुआ। द्वितीय शांति धारा का सौभाग्य दिनेश राहुल ठोरा परिवार को प्राप्त हुआ। तृतीय शांति धारा का सौभाग्य श्रीमान विनोद कुमार विनय विनायका परिवार

 

रामगंजमंडी एवं चतुर्थ शांति धारा का सौभाग्य कमल कुमार रजत कुमार लुहाड़िया रामगंज मंडी को मिला।


इसी क्रम में भगवान बासपुज्य के निर्वाण कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया जिसका सौभाग्य सूरजमल , मनीष, अनीश, हरसोरा भानपुरा परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंदिर निर्माण एवं मंदिर में सहयोग देने वाले सभी पुण्यार्जक परिवारों का प्रतीक चिन्ह एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया साथ ही मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

समस्त क्रियाओ को विधि विधान के साथ सिद्धार्थ शास्त्री ने संपन्न कराया। इन मांगलिक पलों में सभी भक्ति से ओतप्रोत रहे । यहां मौजूद भक्तों का कहना था कि यहां आकर एक अलग ऊर्जा मिलती है 10 दिनों में तो हमें एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *