जैसी आपकी संगति होगी वैसा ही आप बन जाएंगे प्रज्ञा सागर महाराज

धर्म

जैसी आपकी संगति होगी वैसा ही आप बन जाएंगे प्रज्ञा सागर महाराज
रानपुर
परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में द्वितीय दिवस महामंडल विधान हुआ।
प्रातः बेला में आचार्य श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक

एवम शांतिधारा की गई। इसके उपरांत आचार्य श्री अपने मंगल प्रवचन में संगति पर विशेष प्रकाश डाला उन्होंने अच्छी संगति के विषय में कहा कि बुरे की संगति में रहोगे तो वह आपको बुरा ही बनाएगा अच्छे की संगति में रहोगे तो वह आपको अच्छा बनाएगा यानी की जैसी संगति होगी वैसा ही आप बन जाएंगे इसलिए हमेशा सदसंगति करना चाहिए। उन्होंने कहा जैसी संगत वैसी रंगत।

 

दोपहर की बेला में आचार्य श्री के सानिध्य में संगीतमय महामंडल विधान हुआ जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और भक्ति ओत प्रोत होते हुए भक्ति नृत्य किया सभी ने मंडल पर अर्ध समर्पित किए। आचार्य श्री के सानिध्य में रानपुर का

वातावरण भक्तिमय बना हुआ। सभी भक्ति की ज्ञान गंगा में डुबकी लगाकर सराबोर हो रहे हैं। संध्या की बेला में गुरुवर के सानिध्य में आनंद की यात्रा हुई जिसमें भक्ति एवं गुरुदेव की मंगल वाणी सुनने का सभी को लाभ प्राप्त हुआ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *