कमला नगर जैन मंदिर में भव्यता के साथ निकाली युवराज नेमि कुमार की बारात*

धर्म

**कमला नगर जैन मंदिर में भव्यता के साथ निकाली युवराज नेमि कुमार की बारात*

**आगरा* 

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में पर्युषण महापर्व का आयोजन चल रहा है| महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म के अवसर 16 सितंबर को शशि जैन,अमित जैन,अंशुल जैन के द्वारा बैंड बाजों के साथ युवराज नेमी कुमार की बारात भव्यता के साथ निकाली गई।

 

 

 

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमला नगर से भव्य बरात प्रारंभ हुईं। बारात का उद्घाटन प्रदीप जैन पीएनसी परिवार द्वारा किया गया|बारात कमला नगर से शुरू होकर विभिन्न विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर संपन्न हुईं। बारात में नेमिनाथ के स्वरूप स्वर्ण जड़ित रथ पर सवार थे। उनके भाई श्रीकृष्ण अपने सूर्य रथ पर विराजमान थे।बारात के मंदिर पहुंचकर नेमि कुमार के वैराग्य नाटक का मंचन किया गया| नाटक का शुभारंभ चित्र अनावरण एव दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ| इस नाटक में बताया गया कि जब नेमिनाथ अपनी बारात के साथ राजा उग्रसेन के राजदरबार मे पहुंचे तो वहां किशोर नेमिनाथ को निरीह पशुओं के रोने की आवाज सुनाई दी।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने राजा उग्रसेन से कारण पूछा तो पता चला की ये पशु उनके स्वागत में परोसे जाने वाले भोज के लिए जाए गए हैं।किशोर नेमिनाथ को आघात लगा और आश्चर्य हुआ की ये निरीह पशु उनके लिए लाए गए हैंतभी किशोर नेमिनाथ ने विवाह न करने का फैसला लिया और वहीं पर सब कुछ त्यागकर मुनि दीक्षा लेकर पर्वत पर तप करने चले गए।नेमिनाथ आगे चलकर जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के नाम से पहचाने जाने लगे। इस मंचन के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

 

इस युवराज की बारात में बड़ी संख्या में भक्त बैंडबाजों की मधुर ध्वनि पर झूमते हुए चल रहे थे।इस अवसर पर अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन,मनोज जैन बाकलीवाल,अमित जैन,अंशुल जैन अनिल रईस,नीरज जैन अभिषेक जैन,विजय गोयल,संजीव जैन,मुकेश जैन रपरिया,अंकेश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समकित जैन,शशी जैन,रिचा जैन,विनीता जैन,रश्मि जैन, अंजलि जैन मस्त ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

मनोज जैन बाकलीवाल से प्राप्त जानकारी 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *