मुनि श्री समत्व सागर महाराज का दीक्षा समारोह आज मनाया जा रहा है वह मोबाइल का उपयोग कम करने पर जोर देंगे मोबाइल का मौन व्रत संकल्प, पहले दिन 2 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा संदेश

धर्म

मुनि श्री समत्व सागर महाराज का दीक्षा समारोह आज मनाया जा रहा है वह मोबाइल का उपयोग कम करने पर जोर देंगे मोबाइल का मौन व्रत संकल्प, पहले दिन 2 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा संदेश
जयपुर
जयपुर का सकल जैन समाज गुरुवार से मोबाइल का मौन व्रत अभियान शुरू करने जा रहा है। टोंक रोड कीर्ति नगर में गुरुवार को आईआईटीएन युवा संत मुनि श्री समत्व सागर महाराज का 10वा दीक्षा समारोह मनाया जाएगा।

 

 

एक अनूठी और अनुकरणीय पहल के तहत युवक युवतियों ने दीक्षा दिवस की पूर्व संध्या पर ही संकल्प लिया कि वह मुनि दीक्षा दिवस के दिन मोबाइल सेवा का उपयोग नहीं करेंगे। मोबाइल के मौन व्रत अभियान की सूचना रात तक जैन बंधुओ ने एक दूसरे को मैसेज करके मोबाइल का मौन व्रत रखने का संदेश दिया। 

सकल जैन समाज की ओर से गुरुवार को एक विशेष बैठक बुलाई गई , जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर का जैन बंधु सप्ताह में एक दिन मोबाइल का मौन व्रत रखेगा और पूरे दिन मोबाइल का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही बच्चों व युवाओं को समझाया जाएगा कि वे भोजन के समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें, इसके दुष्परिणाम भी लोगों को बताए जाएंगे।

 

 

जैन समाज ई डेग्रस यानी मोबाइल का उपयोग, दैनिक जीवन में कम कम से कम करने पर जोर देगा ताकि हर व्यक्ति अपने परिवार को समय दे पाए।

घर-घर जाकर दी लोगों को मोबाइल का मौन व्रत रखने की सलाह
कीर्ति नगर में गुरुवार को दोपहर में समत्व सागर महाराज का दीक्षा समारोह कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से लोग आए हैं। महाराज श्री को 10 साल पहले भीलवाड़ा में मुनि दीक्षा आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज द्वारा प्रदान की गई थी। मिली जानकारी अनुसार मोबाइल का मौन व्रत अभियान की खबर प्रकाशित होने एवम संदेश 2 लाख लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया गया है। जैन समाज के लोग इस अभियान को प्रदेश भर में चलाएंगे। कीर्ति नगर में महिला मंडल सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को मोबाइल का मौन व्रत रखने की सलाह दी,

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *