Shirtless elderly man seated with a group, looking at a large informational poster held by another man in a white shirt.",

निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा आशीर्वाद से राज्यास गांव में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा।

धर्म

निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा आशीर्वाद से राज्यास गांव में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा।

राज्यास ,14 मई- शाहपुरा तहसील के समीप राज्यास गांव में निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से श्री दिगंबर जैन मंदिर – राज्यास के स्कूल ग्राउंड में दि. 17- 18 मई 2026 को 1008 श्रीमज्जिनेद्र जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण, ध्वजारोहण महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. प्रदीप भैया ‘सुयश’ अशोक नगर म.प्र. के सानिध्य निर्देशन में आयोजित होगा। 

 

 

 

समाज के श्री कमल गोधा ,राजकुमार गोधा ने बताया कि सन् 2001 में धनोप में नंदी की खुदाई करते वक्त 1100 वर्षों पुरानी भगवान आदिनाथ, पारसनाथ भगवान, नंदीश्वर द्वीप की प्रतिमाएं निकली थी। इसके बाद 23 मई 2001 को गांव के छोटे मंदिर में इन प्रतिमाओं को वेदी प्रतिष्ठा की गई। वर्षों तक श्रद्धालुगण उस मंदिर में भगवान के दर्शन करते रहे। लेकिन समय के साथ मंदिर जीर्ण-शीर्ण होने लगा। तब गोधा परिवारजनों ने संकल्प लिया कि इन प्रतिमाओं के लिए ऐसा जिनालय बनाया जाए जो आने वाली पीढ़ियों तक धर्म और संस्कृति की पहचान बने। 5 फरवरी 2022 को निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के मार्गदर्शन में नव मंदिर का शिलान्यास की नींव रखी।

 

 

 

दिगंबर जैन मंदिर के संरक्षक श्री रतनलाल गोधा ,अध्यक्ष श्री भागचंद गोधा, राजकुमार गोधा ,कमल गोधा ,शशि गोधा ने बताया की गोधा परिवार के तीन घरों द्वारा संयुक्त रूप से ये पाषाण का नागर शैली निर्मित जिनालय बनकर तैयार हो गया। जिसमें वियतनाम के सफेद पत्थर और बंशीपुर पहाड़ के पाषाण से निर्मित मंदिर अपनी अद्भुत नक्काशी, शिखरों और स्थापत्य दर्शाता है। 

Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

 

मंदिर में महावीर स्वामी की मुख्य वेदी को विशेष स्वर्ण आभा से सजाया गया है। गर्भ गृह में भगवान महावीर स्वामी के साथ भगवान आदिनाथ, पारसनाथ भगवान, नंदीश्वर द्वीप ,मनिसुव्रतनाथ भगवान सहित नौ देवताओं की धातु एवं पाषाण निर्मित प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। ऐसा मानना है कि यह जिनालय आने वाले समय में क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक तीर्थ क्षेत्र बनेगा। 

कमल गोधा ने बताया कि मंदिर कमेटी के सभी सदस्य महिलाएं मुंगावली पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया मुनि श्री ने कहा कि मूल नायक 1008 श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा चमत्कारी है। इसकी जितनी भक्ति श्रद्धा से करोगे उतना ही पुण्य मिलेगा। क्षेत्र पर पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

    प्रकाश पाटनी भीलवाड़ा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *