चातुर्मास समिति झालरापाटन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर प्रज्ञा सागर महाराज के जन्म जयंती महोत्सव में आने हेतु निमंत्रण दिया
झालरापाटन
झालरापाटन 20 अगस्त 2024 श्री दिगंबर जैन समाज झालरापाटन के तत्वाधान में चातुर्मास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उज्जैन जाकर *मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव* से मुलाकात कर उन्हें तपोभूमि प्रणेता, पर्यावरण संरक्षक 108 आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के जन्म जयंती कार्यक्रम 1 सितंबर 2024 रविवार को झालरापाटन आने का निमंत्रण दिया|
समाज के यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आमंत्रण पत्र स्वीकार कर जन्म महोत्सव कार्यक्रम में आने की मौखिक स्वीकृति दी उन्होंने कहा कि आचार्य श्री से वे स्वम कई वर्षों से लगातार जुड़े हुए हैं उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद से ही इस मुकाम पर पहुंचा हूं समारोह में शामिल होना मेरा सौभाग्य होगा|।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष चांदवाड़ ने बताया कि जन्म जयंती समारोह कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक





श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया एवं झालावाड़ – बारां लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह को भी आमंत्रित किया गया है|

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता संजय जैन ताऊ सरावगी जैन समाज के अध्यक्ष कमल अजमेरा जेसवाल समाज के अध्यक्ष यशवंत जैन, मनीष चांदवाड़, सुरेंद्र कमल ध्वज, घनश्याम जैन, नरेश सेठी, अशोक छाबड़ा, सुनील लुहाड़िया यशोवर्धन बाकलीवाल थे|
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
