बड़े धूमधाम से श्रीजी का मंगल विहार, बॉडीगामा जैन मंदिर पहुँची शोभायात्रा

धर्म

बड़े धूमधाम से श्रीजी का मंगल विहार, बॉडीगामा जैन मंदिर पहुँची शोभायात्रा
बॉडीगमा
नगर में आज एक अत्यंत श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। लगभग आठ माह पूर्व चोरी हुई श्रीजी की प्रतिमाओं के पुनः प्राप्त होने के उपरांत, परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश प सानिध्य में गोलाकोट, मध्यप्रदेश) में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई थी। इसके पश्चात ये प्रतिमाए नौगामा नगर स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में विराजमान की गई थीं।

 

 

आज अत्यंत भक्ति भाव के साथ बैंड-बाजों, भक्ति गीतों एवं गरबा नृत्य के साथ तीनों प्रतिमाओं का आदिनाथ जैन मंदिर से मंगल विहार कराया गया। शोभा यात्रा में महिलाएँ केसरिया वस्त्रों में एवं पुरुष श्वेत वस्त्रों में नाचते-गाते हुए सम्मिलित हुए। मार्ग में नगरवासियों ने अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली सजाकर श्रीजी की अगवानी की तथा भक्ति भाव से भगवान की स्तुति की।
शोभा यात्रा के बॉडीगामा जैन मंदिर पहुँचने पर विशाल जैन समाज की उपस्थिति में अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।अभिषेक-शांतिधारा का प्रथम सौभाग्यश्री रामनलाल नानावटी, लक्ष्मीलाल नानावटी एवं सुभाषचंद्र नानावटी को प्राप्त हुआ।

 

इस पावन अवसर पर नौगामा, बागीदौरा, जोलना, बांसवाड़ा, कलिंजरा, परतापुर, घाटोल, आनंदपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी एवं वीणा दीदी के सानिध्य में शांति विधान के अंतर्गत अर्घ्य अर्पित किए गए। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को वात्सल्य भोज भी हुआ।

इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष लक्ष्मीलाल जैन, रामलाल नानावटी, सुभाष नानावटी, पंकज नानावटी, राजेश दोसी, दिलीप दोसी, दिगंबर जैन समाज नौगामा अध्यक्ष विपुल पंचोली सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

पुलिस प्रशासन का किया गया आभार व्यक्त
श्री रमनलाल नानावटी द्वारा प्रतिमाओं की पुनः प्राप्ति हेतु पुलिस प्रशासन का भी विशेष आभार प्रकट किया गया।

श्री सुरेशचंद्र गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *