आज बेटियां ही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं मुनि श्री सुव्रतसागर महाराज
दमोह
दिगंबर जैन धर्मशाला में मंगल प्रवचन देते हुए पूज्य मुनि श्री 108 सुव्रतसागर महाराज ने कहा की रक्षाबंधन पर बेटियों की रक्षा के लिए भारत में सदियों से मनाया जा रहा है, लेकिन आज बेटियां ही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। बेटियां तो बाहर नहीं पेट में भी असुरक्षित हैं।
मार्मिक उद्बोधन देते हुए महाराज श्री ने कहा कि कन्याओं की भ्रूण हत्या करवा दी जाती है। जो की एक बहुत बड़ा अपराध है। आज का मनुष्य बेटी को गोद में नहीं चाहता लेकिन वह बहू के रूप में डोली में अवश्य चाहता है। जब बेटियां ही नहीं रहेगी तो बहू कहां से आएगी। जैन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व बहुत पौराणिक महत्व लिए हुए है।






आज के दिन अकांपनाचार्य 700 मुनिराज पर जो भयंकर उपसर्ग आया था। उसके निवारण का दिन है। हमें आज के दिन साधु,संतों और मुनियों की रक्षा और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। साधु संतों की बदौलत ही आज यह दुनिया सलामत है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
