**श्रमण संस्कृति की रक्षा का महापर्व रक्षाबंधन- उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज**

धर्म

**श्रमण संस्कृति की रक्षा का महापर्व रक्षाबंधन- उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज**

**आगरा*

*19 अगस्त को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं
एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं 700 मुनियों की रक्षा का पर्व रक्षाबंधन वात्सल्य महापर्व बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया|

 

 

जिसमें 700 श्रीफल श्रीजी के समक्ष अर्पित कर,एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधे| इसके पूर्व प्रारम्भ में प्रातः काल श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शान्तिधारा की और शशि पाटनी एण्ड पार्टी द्वारा संगीतमय प्रभु का पूजन किया| श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण कांड का वाचनकर प्रभु श्रेयांसनाथ के समक्ष 11 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया| जिसमें श्रावकों ने सम्मलित होकर पुण्यार्जन किया| महोत्सव के मध्य में उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैन धर्म की पताका श्रमण संस्कृति है, जिनके दर्शन से असीम पुण्य का संचय होता है। रक्षाबंधन को वात्सल्य का पर्व बताते हुए धर्म व संस्कृति की रक्षा का पर्व

 

 

 

बताया। उन्होंने कहा इस दिन विष्णुकुमार मुनिराज जो विक्रियारिद्धि के धारी थे उन्होंने सात सौ मुनिराजों का उपसर्ग दूर किया था। इसके बाद रक्षाबंधन महोत्सव एवं 700 मुनियों का उपसर्ग निवारण स्वरूप विशाल
पडगाहन महोत्सव हस्तिनापुर रूपी श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर मार्ग कमलानगर पर किया गया| जहां तीन कम नौ करोड़ मुनिराजों का स्मरण कर कमलानगर एवं आस-पास के हर घर में 30 चौके लगाए गए| हजारों भक्तों का सैलाब कमलानगर में अपूर्व नजारा देखने को मिला|

 

 

जिसमें उपाध्यायश्रीविहसंतसागर जी महाराज का पडगाहन करने का सौभाग्य शालीमार एनक्लेव के पारस जैन एवं मधु जैन

 

 

प्रॉपर्टी डीलर परिवार एवं मुनिश्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज का पडगाहन राहुल जैन घी वाले परिवार को मिला| जहा सभी ने नवधाभक्ति पूर्वक आहारचर्या कराकर असीम पुण्य का सचय किया।इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी,जगदीश प्रसाद जैन, राहुल जैन,रोहित जैन अंहिसा, अनिल जैन FCI, दिनेश जैन दीपचंद जैन, अनिल रईस,नरेश जैन लुहाड़िया, सुरेश जैन पांडया,मुकेश जैन रपरिया, अंकुश जैन,शैलेंद्र जैन, समकित जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

शुभम जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *