हर भारतवासी के मन में धर्म भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति भी होना चाहिए| प्रज्ञा सागर महाराज आचार्य श्री के द्वारा हुआ ध्वजारोहण एवम समाज बंधुओ द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

धर्म

हर भारतवासी के मन में धर्म भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति भी होना चाहिए| प्रज्ञा सागर महाराज आचार्य श्री के द्वारा हुआ ध्वजारोहण एवम समाज बंधुओ द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली
झालरापाटन
कल्पतरु पारसनाथ प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108
प्रज्ञा सागर जी महाराज ने शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर ध्वजारोहण किया|
उसके पश्चात आचार्य श्री के सानिध्य में तिरंगा रैली निकाली गई जो की शांतिनाथ मंदिर से सेठों के चौराहा, चौपड़िया बाजार पिपली बाजार, नगर पालिका होते हुए सेंट जॉन्स स्कूल पाटनी भवन पहुंची|

यहां पर यहां पर एक धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि हर भारतवासी के मन में धर्म भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति भी होना चाहिए|

 

 

 

 


राष्ट्रभक्ति का मतलब यह नहीं कि आप बॉर्डर पर लड़ाई लड़े राष्ट्रभक्ति का मतलब है अपने घरों के आसपास स्वच्छता सफाई रखें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी ना करें, सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाऐ यह भी राष्ट्रभक्ति में आता है और स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि हर छात्र में राष्ट्रभक्ति होना जरूरी है आप किसी भी रूप में देश के काम आ सके ऐसी इच्छा शक्ति हर मानव में होनी चाहिए|

 

समाज के यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि तिरंगा रैली में जैन समाज के सैकड़ो, महिला, पुरुषों बच्चो के साथ अन्य सर्व समाज के भी लोग उपस्थित रहे और रैली का बाजार में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया|

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *