संतशाला का भव्य शिलान्यास आचार्य 108 प्रज्ञा सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में हर्षौल्लास के वातावरण में सम्पन्नसंत निवास से समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बढ़ती है।” आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज 

धर्म

संतशाला का भव्य शिलान्यास आचार्य 108 प्रज्ञा सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में हर्षौल्लास के वातावरण में सम्पन्नसंत निवास से समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बढ़ती है।” आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज 

    

कोटा राजस्थान 

कृष्णा नगर दिगंबर जैन समाज के लिए हर्ष और गर्व का विषय है कि परम पूज्य आचार्य 108 प्रज्ञा सागर मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में कृष्णा नगर रंगबाड़ी जैन मंदिर परिसर के समीप संतशाला निर्माण का भव्य शिलान्यास विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर के मुख्य पुण्यार्जक राजमल जैन, अरविंद–सरोज जैन परिवार रहे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सान्निध्य में अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात प्रतिष्ठित पंडित उदय शास्त्री के निर्देशन में वास्तु-विधान सम्पन्न कराया गया। पुण्यार्जक परिवारों द्वारा स्वर्ण, रजत एवं ताम्र शिलाओं का विधिपूर्वक प्रतिष्ठापन किया गया, साथ ही निर्देशानुसार विविध वास्तु यंत्रों की स्थापना भी सम्पन्न हुई।

 

संतशाला निर्माण हेतु विशेष सहयोग देने वालों में कैलाश, सिद्धार्थ सेठी परिवार, पुरुषोत्तम खेड़ा वाले, छोटू लाल, कुलदीप, प्रदीप परिवार तथा विजय कुमार–चंद्रकांता जैन परिवार का योगदान उल्लेखनीय रहा।

धर्मसभा का शुभारंभ हर्षाली जैन के मंगलाचरण से हुआ। दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण का सौभाग्य सरोज–संजय बाकलीवाल परिवारजन तथा पाद प्रक्षालन का सौभाग्य इंद्र कुमार–इंद्रा जैन परिवारजन को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने वालों में शांति प्रकाश–मयंक, सिद्धार्थ सेठी, महेंद्र (चेचट), मोहन (राजगढ़), मनोज–अक्षय तथा लालचंद–मनीष जैन परिवार शामिल रहे।

अपने मंगल प्रवचन में आचार्य ने कहा कि “संतशाला का निर्माण मोक्ष मार्ग की सीढ़ी है। यहाँ साधु-साध्वी की तपस्या से समाज लाभान्वित होता है। संत निवास से समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति बढ़ती है।”

पारस जैन “पार्श्वमणि” ने आगे बताया कि मंच संचालन संजय निर्माण एवं सचिन जैन गोधा ने किया।

 

कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज, महामंत्री पदम बड़ला, गुरु आस्था परिवार के लोकेश सोनी, मनोज जैसवाल, पारस पत्रिका तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में समिति अध्यक्ष संजय बाकलीवाल एवं महामंत्री निर्मल कुमार जैन ने सभी दानदाताओं, महिला मंडल, युवा मंडल एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन 1008 वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर विकास समिति, कृष्णा नगर द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। प्रस्तुति                              

पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार 

कोटा

9414764980 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *