स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं को स्वतंत्र बनाने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी बहनो ने
रामगंजमंडी
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें श्री राजेंद्र सिंह चौधरी जो ASI पद पर है मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ब्रह्माकुमारी बहनो द्वारा तिलक, भोग और सौगात देकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में केंद्र पर नियमित रूप से आने वाले भाई बहन शामिल हुए। ब्रह्माकुमारी जागृति बहन ने सभी को सच्ची स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए कहा की “हम अंग्रेजों से तो आजाद हो गए लेकिन क्या अब हम स्वतंत्र है या अभी भी अपनी कमजोरियों के अधीन हैं जिसके कारण हम लोभ, मोह, अहंकार, के में आकर अपने ही जीवन को इन विकारों के बंधन में बांध लेते हैं और ईश्वर हमने इस ज्ञान द्वारा इनके बंधन से आजाद होना सिखाता है जो सही मायने में हमारी स्वतंत्रता है।”

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजेंद्र सिंह चौधरी जी ने कहा की





“भगवान के घर मे मुझे ये स्वतंत्रता दिवस मनाने का मौका मिला उसकी मुझे बहुत खुशी है।” इसके बाद भाई बहनो ने देशभक्ति के
गीत अपने अंदाज मे प्रस्तुत किए और फिर राष्ट्रगान के साथ राजेंद्र सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। केंद्र स्वतंत्रता दिवस के गीतों। की ध्वनि गूंजती रहीं जिसमें सभी के भीतर का देशप्रेम जाग उठा।
अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस का ईश्वर को भोग लगाया हुआ प्रसाद दिया गया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
