भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस मनाने के लिए सम्मेदशिखर तीर्थ पर संपूर्ण विश्व से आए श्रद्धालु मधुबन है गुलजार एवं कड़ी सुरक्षा
पारसनाथ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान पारसनाथ की मोक्षस्थली सम्मेदशिखर तीर्थ पर देश के कोने-कोने एवं विदेशों से काफी भक्तगण यहां आए है। भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक 11 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।
पार्श्वनाथ पर्वत की चोटी पर स्थित स्वर्णभद्र टोंक पर विधिवत रूप से निर्वाण लाडू पूजन पाठ किया जाएगा। भक्तजन 10 अगस्त की रात्रि के 10:00 बजे से ही पवित्रता के साथ पर्वत की ओर पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे।
भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंबू प्रसाद जैन ने बताया की अभी लगभग 30 से 35000की संख्या में तीर्थ पर पधारे हैं। 11 अगस्त की सुबह 5:00 बजे ढोल बाजे के साथ सैकड़ो भक्त नाचते गाते झूमते हुए मस्तक पर भगवान की प्रतिमा रखकर 9 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर स्वर्णभद्र टॉक पर पहुंचकर भक्ति भावना पूर्वक निर्वाण लाडू समर्पित करेंगे और पुनः पैदल यात्रा करते हुए नीचे आएंगे।



तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से पर्वत के विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाया गया है। साथ ही पर्वत के वंदना मार्ग में सफाई अभियान चलाया गया। इसी के साथ वंदना के पथ पर देश के विभिन्न ट्रस्टों की ओर से अल्पआहार आदि का प्रबंध भी किया गया है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
