गुरु देव की एक मुस्कान से सब कुछ सहज ही हो जाता था-उपसर्ग विजेता सोम्यसागरजी महाराज मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के कारण ही दीक्षा लेने का मिला सौभाग्य –मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज

धर्म

गुरु देव की एक मुस्कान से सब कुछ सहज ही हो जाता था-उपसर्ग विजेता सोम्यसागरजी महाराज मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के कारण ही दीक्षा लेने का मिला सौभाग्य –मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज
मुंगावली
अशोक नगर– जिला मुख्यालय से पैंतालीस किलोमीटर दूर मुंगावली में नगर गौरव परम पूज्य मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज ससंघ में विराजमान अशोक नगर गौरव मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निरापद सागर जी महाराज का ग्यारहवां दीक्षा दिवस जिले भर से पहुंचे भक्तों के साथ जैन समाज मुंगावली ने विभिन्न कार्यक्रम के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया इस दौरान मुनि त्रय के चित्रकाल के माध्यम से दीक्षा दिवस पर विशेष रूप से तैयार किए गए चित्रो का अनावरण अशोक नगर जैन समाज राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद थूबोनजी कमेटी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू महामंत्री विपिन सिंघई मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा के साथ अन्य भक्तों द्वारा किया गया।

 

 

दीक्षा दिवस नहीं आज गुरु उपकार दिवस है-मुनि श्री*

 

 


इसके पहले धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए परम पूज्य मुनि श्री निश्चिलसागर जी महाराज ने कहा कि दीक्षा दिवस नहीं आज तो उपकार दिवस है सन् 1989मे परमपूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का चातुर्मास अशोक नगर में चल रहा था उनके कारण ही कुंडलपुर जाने का सौभाग्य मिला उसी समय कुंडलपुर में आर्यिका दीक्षा हो रही थी हमने सोचा अपन भी मुनि बन सकते हैं और आचार्य श्री के पास नियम लेने पहुंच गए एक बार में ही आचार्य श्री ने तीन तीन नियम दे दिए उन्ही नियमों की दृढ़ता ने यहां तक पहुंचा दिया आचार्य भगवंत से जीवन में पहली बार चर्चा का सौभाग्य मिला चर्चा क्या चर्या हीबन गई।

 

इस दौरान मुनिश्री निरापद सागर जी महाराज ने कहा कि आज का दिन वैराग्य के पलों को याद कर अपने परिणामो को संभालने का दिन है आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने हम तीन सौ से अधिक भाई बहनों को मोक्षदायिनी इस मार्ग पर आगे क़दम बढ़ाए रखने का सम्बल दिया

 

 

 

वैराग्य को अंतिम समय तक सुदृढ़ बनाये रखना चाहिए –मुनि श्री
दीक्षा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपसर्ग विजेता मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज ने कहा कि आज जिनका दीक्षा दिवस है उन्होंने सिर्फ एक ही संकल्प लिया था कि गुरु देव के आशीर्वाद को सार्थक बनाना है किसी को पता नहीं है कि कितना समय लगेगा तब मेने सोचा कि सेवा कैसे की जाती है ये हमारे संघ में कोई निश्चल सागर जी महाराज से पूछे और इन्होंने करके दिखाया तब आज हम यहां आपके बीच बैठें हैं उन्होंने कहा कि कभी आपने देखा कि दुल्हा दो और बराती एक है आप तो बाजे वाले है बहोरीबंद की बात है तेईस मुनि राज का दीक्षा दिवस था हमने आचार्य श्री से निवेदन किया बहोरीबंद में जनता तो है नहीं आपके सानिध्य के साथ आपका आशीर्वाद और आशीर्वचन चाहते हैं ।गुरु जी के मुस्कान को साक्षी मानकर उसी आनंद में डूबकर दीक्षा दिवस मनाया।

सबने अपने अपने अनुभव सुनाए आचार्य श्री ने एक बात पकड़ ली वैराग्य के कारण से आगे बढ़ने की बात होती तो अच्छा था उन्होंने कहा कि वैराग्य कैसा हुआ अब ये महत्वपूर्ण नहीं वैराग्य को कैसे दृढ़ बनाये रखें ये महत्वपूर्ण है कई बार गुरु जी के सान्निध्य में दीक्षा दिवस मनायें अंतिम दिन में वैराग्य को परवान चढ़ाये रखना महत्वपूर्ण होता है।
चातुर्मास के बाद मुनि संघ के कदम अशोक नगर की ओर बढ़े ये निवेदन है-विजय धुर्रा*

 

 

इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि आज अशोक नगर को जिन मार्ग पर चलकर गौरवान्वित करने वाले परम पूज्य मुनि श्री निश्चल सागर जी महाराज एवं मुनिश्री निरापद सागर जी महाराज का ग्यारहवां दीक्षा दिवस मनाने इस भावना के साथ आयें है कि चातुर्मास के बाद आपका मंगल विहार अशोक नगर की ओर है इस दौरान अशोक नगर जैन समाज अशोक राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद मंत्री विजय धुर्रा कोषाध्यक्ष सुनील अखाई संयोजक उमेश सिघई थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल महामंत्री विपिन सिंघई मंत्री विनोद मोदी आडिटर राजीवचन्देरी परम संरक्षक शैलेन्द्र दददा मनीष वरखेड़ा राजेश जैन कक्का चन्द्रेश जैन अरविंद जैन मक्कू देवेन्द्र जैन मुन्ना भइया जैन समाज अध्यक्ष चन्द्रेश सेवा दल प्रमुख काली मोदी संजय सिंघई अनिल कुल इया दीप टडैया ,सोनू भगत, अशोक सर्राफ, मनोज गुड़ा,पूजन को संगीत के साथ भक्ति कराई अनिकेत रानू ने, अन्य जनों ने मुनि त्रय के भव्य चित्रो का विमोचन किया इस दौरान भक्तों ने आचार्य एवं मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज की भक्ति भाव से पूजन की इस दौरान महिला मंडल एवं पुरुष मंडल विशेष परिधान में अपनी भक्ति प्रस्तुत कर रहे थे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *