वास्तु के अंधविश्वास और भ्रांतियां दूर करेंगे ‘वास्तु सर’ मनीष विनायका, स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में 22-23 सितंबर को विशेष शिविर

धर्म

वास्तु के अंधविश्वास और भ्रांतियां दूर करेंगे ‘वास्तु सर’ मनीष विनायका, स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में 22-23 सितंबर को विशेष शिविर

 

रामगंजमंडी।

 

नगर के प्रसिद्ध वास्तुविद एवं ‘वास्तु सर’ के नाम से विख्यात श्री मनीष विनायका ने शुक्रवार को केशवरायपाटन में विराजमान भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर पूज्य गणिनी माताजी श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने उन्हें आदेश प्रदान किया कि पर्यूषण पर्व के अवसर पर 22 एवं 23 सितंबर को आयोजित शिविर में शिविरार्थियों को वास्तु के विषय में जागरूक किया जाए तथा वास्तु से जुड़े अंधविश्वासों, भ्रांतियों और मिथकों को दूर किया जाए।

 

पूज्य माताजी का आदेश प्राप्त कर श्री मनीष विनायका भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा, “पूज्य माताजी का यह आदेश मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आशीर्वाद और सेवा का अवसर है। मैंने इस आदेश को श्रद्धापूर्वक मस्तक पर धारण किया है।”

 

 

उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि वास्तु को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करते हुए वास्तु के वास्तविक स्वरूप, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक पक्ष को सरल एवं सहज भाषा में सभी के सामने रखा जाए, ताकि लोग बिना किसी अंधविश्वास के वास्तु को सही दृष्टिकोण से समझ सकें।

 

श्री विनायका ने कहा कि पूज्य माताजी के आशीर्वाद से यह सेवा समाज के लिए उपयोगी और सार्थक बने, यही उनकी मंगल भावना है।

 

अनेक तीर्थों और प्रकल्पों में दिया वास्तु मार्गदर्शन

 

गौरतलब है कि श्री मनीष विनायका अपनी वास्तु विशेषज्ञता के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। उनके वास्तु संबंधी मार्गदर्शन से अनेक तीर्थ क्षेत्रों एवं विभिन्न प्रकल्पों में सकारात्मक बदलाव और कायाकल्प देखने को मिला है। यही कारण है कि उन्हें रामगंजमंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में स्नेहपूर्वक ‘वास्तु सर’ के नाम से जाना जाता है।

 

अब 22 एवं 23 सितंबर को पूज्य गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में होने वाला यह विशेष मार्गदर्शन शिविर वास्तु को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

📞 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *